Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

भारत की आर्थिक प्रगति से दक्षिण-पूर्व एशिया को उम्मीद, वैश्विक निवेश का बदला माहौल : फिलीपींस के उद्योगपति चुआ

भारत की आर्थिक प्रगति से दक्षिण पूर्व एशिया को उम्मीद, वैश्विक निवेश का बदला माहौल : फिलीपींस के उद्योगपति चुआ

India की आर्थिक प्रगति से दक्षिण-पूर्व एशिया को उम्मीद, वैश्विक निवेश का बदला माहौल : फिलीपींस के उद्योगपति चुआ

मनीला, 16 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की बढ़ती आर्थिक और सामरिक भूमिका को दक्षिण-पूर्व एशिया के देश महत्वपूर्ण मान रहे हैं. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष और मकाती बिजनेस क्लब के चेयरपर्सन एडगर ओ. चुआ ने India के निवेश माहौल में आए सुधारों की सराहना करते हुए कहा है कि India की आर्थिक प्रगति पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर पैदा कर सकती है.

न्यूज एजेंसी के सवालों का जवाब देते हुए चुआ ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के लिए एक प्रभावशाली उदाहरण हैं. वह जहां भी जाते हैं, उन्हें रॉकस्टार जैसी लोकप्रियता मिलती है और लोग उन्हें काफी सम्मान से देखते हैं. India में आर्थिक समृद्धि लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों की भी गहरी दिलचस्पी है.”

जाने माने बिजनेस मैन के अनुसार, India दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण देश है. इस क्षेत्र के लगभग हर देश में भारतीय समुदाय मौजूद है. India की बढ़ती आर्थिक ताकत और समृद्धि का लाभ दूसरे देशों को भी मिल सकता है. उम्मीद है कि India और दक्षिण-पूर्व एशिया के देश मिलकर क्षेत्र में अधिक समृद्धि लाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

India के निवेश माहौल में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए चुआ ने कहा कि 1990 के दशक के आखिरी वर्षों में जब उन्होंने पहली बार India का दौरा किया था, तब की तुलना में आज देश में निवेश के अवसरों और कारोबारी माहौल में काफी सुधार हुआ है.

अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा, “पहले India के अलग-अलग राज्यों, केंद्र और स्थानीय प्रशासन के बीच प्रक्रियाओं से तालमेल बैठाना अपेक्षाकृत कठिन था. अब इन प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में काफी काम हुआ है. हालांकि कुछ चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन निवेश के माहौल में उल्लेखनीय सुधार आया है. इसी वजह से India में घरेलू और विदेशी, दोनों तरह के निवेश आकर्षित हो रहे हैं.”

Political बंदियों के लिए काम करने वाले म्यांमार के एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) के संयुक्त सचिव और इस साल मैग्सेसे अवॉर्ड जीतने वाले बो क्यी ने भी India की क्षेत्रीय भूमिका पर अपने विचार रखे. उन्होंने दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बदलते परिदृश्य में India के महत्व तथा क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों को सामने रखा.

India की क्षेत्रीय भूमिका और पड़ोसी नीति को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “म्यांमार दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है. India के लिए भी म्यांमार का भौगोलिक और सामरिक महत्व काफी अधिक है. “

बांग्लादेश की रूना खान को भी इस वर्ष मैग्सेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्होंने India और पड़ोसी देशों के बीच आम लोगों के संबंधों को क्षेत्रीय सहयोग की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा, “देशों के बीच वास्तविक एकजुटता केवल Governmentों और Political नेताओं के स्तर पर नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास, सहानुभूति और मानवीय रिश्तों से बनती है. उम्मीद है कि इसी आधार पर हमारे रिश्ते खूबसूरत होंगे.”

–

केआर/

Share