केरलः मंडला तीर्थयात्रा सीजन के लिए सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलेंगे

पतनमथिट्टा, 16 नवंबर . केरल के पतनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट की सबरीमाला पहाड़ी की चोटी पर स्थित सबरीमाला मंदिर के कपाट Monday शाम को ‘मंडला-काल’ तीर्थयात्रा सीजन के लिए खुलेंगे. Monday शाम 5:00 बजे तंत्री कंडार ब्रह्मदत्तन की उपस्थिति में मेलशांति (मुख्य पुजारी) ई.डी. प्रसाद नंबूथिरी गर्भगृह के कपाट खोलेंगे और पारंपरिक दीपक प्रज्वलित करेंगे. इसके बाद, मेलशांति ‘पठिनेट्टमपडी’ (पवित्र अठारह सीढ़ियों) से नीचे उतरेंगे और ‘होम कुंडम’ में पवित्र अग्नि प्रज्वलित करेंगे.
इस दौरान वर्तमान मेलशांति (मुख्य पुजारी) नए मेलशांति सुब्रह्मण्यन शंकरन नंबूथिरी (जो ‘इरुमुडिकेट्टु’ (पवित्र पोटली) लेकर ‘पवित्र अठारह सीढ़ियों’ के नीचे प्रतीक्षा कर रहे हैं) और मलिकप्पुरम के नए मेलशांति ए. दामोदरन नंबूथिरी को सोपानम (गर्भगृह के प्रवेश द्वार) तक ले जाएंगे. पदभार ग्रहण करने का समारोह सुबह 6:30 बजे सन्निधानम में होगा, जिसके बाद मलिकप्पुरम में भी एक समारोह आयोजित किया जाएगा.
17 नवंबर को वृश्चिकम महीने की शुरुआत पर नए मेलशांति (मुख्य पुजारी) सन्निधानम और मलिकप्पुरम मंदिरों के कपाट खोलेंगे. Police ने घोषणा की है कि तीर्थयात्रियों को Monday दोपहर 12:00 बजे के बाद ही निलक्कल से पंबा जाने की अनुमति दी जाएगी. पतनमथिट्टा के Police अधीक्षक (एसपी) ने केएसआरटीसी को निर्देश दिया है कि वे 16 तारीख को दोपहर 12:00 बजे से पहले निलक्कल से पंबा तक तीर्थयात्रियों के लिए बस सेवा न चलाएं. इस यात्रा के लिए टिकट केवल निलक्कल तक ही जारी किए जाएंगे.
Police ने यह भी निर्देश दिया है कि पंबा की यात्रा के लिए कोई अग्रिम (एडवांस) टिकट जारी न किया जाए. सबरीमाला में ‘मंडला’ सीजन के सिलसिले में पतनमथिट्टा जिला प्रशासन और Police ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मंडला पूजा भगवान अयप्पा को समर्पित 41 दिवसीय आध्यात्मिक तपस्या और अनुष्ठान का मौसम है, जो मुख्य रूप से सबरीमाला अयप्पा मंदिर में केंद्रित है.
बता दें कि सबरीमाला मंदिर ‘भगवान अयप्पा का पवित्र निवास’ है और देश के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है. सबरीमाला का पवित्र मंदिर पश्चिमी घाट के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में घने जंगलों के बीच स्थित है. देशभर से लाखों तीर्थयात्री अप्रैल में ‘विशु विलाक्कु’ नामक सबसे कठिन त्योहारों के दौरान और वृचिकम धनु (नवंबर-दिसंबर) के महीनों में ‘मंडलापूजा’ और जनवरी के मध्य में ‘मकरविलक्कु’ के दौरान यहां एकत्रित होते हैं.
–
ओपी/पीएम


