Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में एयरलाइन संकट थमा नहीं, शनिवार की 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द

अमेरिका में एयरलाइन संकट थमा नहीं, Saturday की 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द

वाशिंगटन, 14 नवंबर . अमेरिका में Friday को घंटों तक चले देशव्यापी फ्लाइट ग्राउंड स्टॉप के बाद हवाई यातायात अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है और इसमें समय लग सकता है. Saturday को भी 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि सैकड़ों अन्य उड़ानों में देरी हो सकती है. एयरलाइंस रद्द और प्रभावित उड़ानों का बैकलॉग खत्म करने के साथ विमानों और क्रू की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी हैं.

फ्लाइट डेटा ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के अनुसार, Saturday को अमेरिका के भीतर, वहां से बाहर जाने वाली और अमेरिका पहुंचने वाली 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. वहीं 300 से अधिक उड़ानों में देरी का अनुमान है.

इससे पहले Friday को अमेरिका में 7,700 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 8,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी दर्ज की गई. Friday को एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों में संचार संबंधी समस्याओं के कारण फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने देशभर में उड़ानों पर रोक लगा दी थी.

Friday शाम कुछ विमानों ने दोबारा उड़ान भरनी शुरू की. प्रमुख एयरलाइंस ने भी परिचालन बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. हालांकि, यात्रियों को सप्ताहांत तक उड़ानों में व्यवधान बने रहने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. एयरलाइंस के सामने रद्द उड़ानों के कारण विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे विमानों और उनके चालक दल को दोबारा व्यवस्थित करने की चुनौती है.

इस बीच, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हवाई यातायात ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए कांग्रेस से जल्द कानून पारित करने की अपील की है.

सीएनएन ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ट्रंप ने Friday रात रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट से फोन पर बातचीत के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरपोर्ट टावर, टर्मिनल और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए जल्द विधायी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया.

सीनेटर श्मिट ने सितंबर में मॉडर्न स्काइज एक्ट पेश किया था. इस विधेयक के तहत अमेरिका के विमानन बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त 30 अरब डॉलर की संघीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है. श्मिट चाहते हैं कि इस राशि को बजट सुलह प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि इसे जल्द मंजूरी मिल सके.

सूत्र के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने Friday सुबह देशव्यापी उड़ान रोक लगाए जाने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को पत्र भेजकर विमानन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था.

यह पत्र व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक रस वॉट और परिवहन मंत्री शॉन डफी ने सीनेट की विनियोग समिति के नेतृत्व को भेजा था.

Friday को उड़ान सेवाओं में हुई पाबंदी ने अमेरिका के विमानन नेटवर्क में संचार व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की जरूरत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. डफी ने भी प्रेस ब्रीफिंग में 50 अरब डॉलर की फंडिंग को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जरूरी बताया.

–

Share