Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

चांदनी चौक में पेड़ पर चढ़कर दुकान में की थी चोरी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

चांदनी चौक में पेड़ पर चढ़कर दुकान में की थी चोरी, Police ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 16 नवंबर . दिल्ली के चांदनी चौक स्थित लहंगा बाजार में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात को कोतवाली Police ने महज चार दिनों में सुलझा लिया है. Police ने मामले में नेपाल के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चांदनी चौक रोड स्थित कटरा झज्जर के लहंगा बाजार में उनकी पहली मंजिल पर स्थित दुकान का शटर और ताले तोड़कर करीब 1.27 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच में पता चला कि आरोपियों ने चोरी को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था. वे पेड़ पर चढ़कर पहली मंजिल पर स्थित दुकान तक पहुंचे और शटर व ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक लहंगा, 8 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की छड़ें सहित अन्य औजार बरामद किए हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व और एसीपी अमनदीप कौर की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि वारदात में पांच लोग शामिल थे. इसके बाद Police ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की.

लगातार जांच और छापेमारी के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें तीन को दिल्ली के छतरपुर और एक को Haryana के गुरुग्राम से पकड़ा गया.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल के नागरिक हैं और कई वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में किराये के मकानों में रह रहे थे. Police के मुताबिक, आरोपी नशीले पदार्थों और शराब पीने के आदी हैं तथा अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर बहादुर (51), नरेंद्र (35), ज्ञानेंद्र उर्फ घिनु बहादुर (35) और भीम बहादुर (32) के रूप में हुई है. Police जांच में यह भी सामने आया कि ज्ञानेंद्र उर्फ घिनु बहादुर वर्ष 2011 से दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के चार मामलों में पहले भी शामिल रहा है.

Police ने आरोपियों के पास से एक लहंगा, 8 हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और Police वारदात में शामिल पांचवें आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है.

–

एसएके/पीएम

Share