यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बना प्रदेश की नई पहचान, सीएम योगी बोले- पॉसिबिलिटी को प्रॉस्पेरिटी में बदला

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में Friday से शुरू हुए चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, पारंपरिक और तकनीकी ताकत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की बात कही. Chief Minister ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने की पहल है. यह आयोजन प्रदेश की परंपरा और तकनीक को एक मंच पर लाकर ग्लोबल मार्केट से जोड़ने का काम कर रहा है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो में शामिल होने आए 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, फॉरेन बायर्स और एग्जीबिटर्स का स्वागत और आभार जताया. उन्होंने जापान, सिंगापुर और बेलारूस के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया. Chief Minister ने बताया कि इस बार करीब 600 विदेशी खरीदार और लगभग डेढ़ लाख बी-टू-बी विजिटर्स यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसकी परंपरा और उद्यम में है. इसी सोच के साथ परंपरागत उद्योगों को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के रूप में ब्रांड देने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विशिष्ट उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. Chief Minister ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेजी से मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश से दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात दुनिया के विभिन्न देशों में हो रहा है.

उन्होंने कहा कि यूपीआईटीएस इसी बदलाव और परिवर्तन को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है. Chief Minister के मुताबिक इस बार करीब 36 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया है, जिसमें 2400 से अधिक एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं. ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों से लेकर आधुनिक तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई और नवाचार से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यूपीआईटीएस के माध्यम से प्रदेश के छोटे उद्यमियों, कारीगरों, बुनकरों और एमएसएमई को सीधे वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. इससे बिचौलियों की भूमिका कम करने और उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है. सीएम योगी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के परिवर्तन की कहानी को दुनिया के सामने रखने का माध्यम है. यह प्रदेश की ‘पॉसिबिलिटी को प्रॉस्पेरिटी’ में बदलने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हुनर अब करोड़ों रुपये के कारोबार में तब्दील हो रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि लंबे समय तक प्रदेश के हस्तशिल्प, बुनकरों और पारंपरिक कारीगरों को उचित मंच नहीं मिल पाया. ऐसे में यूपीआईटीएस उनके लिए वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का माध्यम बन रहा है. अपने संबोधन में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के योगदान का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में Government बनाने की प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह ने पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रदेश की परंपरागत ताकत को पहचानने पर जोर दिया था.

सीएम योगी ने कहा कि परंपरागत उद्योगों को पहचान देने और उन्हें आधुनिक बाजार से जोड़ने की दिशा में ओडीओपी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि आज उसी सोच के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Chief Minister ने कहा कि यूपीआईटीएस में ऑस्ट्रिया, रूस, बेलारूस, वियतनाम और फ्रांस समेत कई देशों की भागीदारी है. इन देशों के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ज्वाइंट वेंचर की संभावनाएं भी तलाशने का अवसर मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने दुनिया के कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं. उत्तर प्रदेश इन समझौतों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है और यहां से वैश्विक निर्यात की संभावनाओं को मजबूत किया जा रहा है. सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया उत्तर प्रदेश की सप्लाई चेन, उद्योग और उत्पादों की विश्वसनीयता को लेकर भरोसा जता रही है. उन्होंने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, उसकी ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित होता है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इसी बदलाव का प्रतीक बनकर सामने आया है.

–

पीकेटी/एएस

Leave a Comment