अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ रथ यात्रा पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले-‘सत्ता परिवर्तन की बयार बह रही’

अयोध्या, 25 सितंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अखिलेश यादव के रथ यात्रा शुरू करने को लेकर कहा कि कोई भी Political गढ़ हमेशा के लिए किसी का नहीं होता और अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘पीडीए’ रथ यात्रा जनता के समर्थन का संदेश देती है.

से बातचीत करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा, “गढ़ किसी का नहीं होता, यह जनता की कृपा होती है. अखिलेश यादव के नेतृत्व में Thursday को Samajwadi Party की रायबरेली में रथ यात्रा की गई. जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा, लोग आश्चर्य चकित रह गए. भाजपा के लोगों के इरादे पस्त हो गए. जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि सत्ता परिवर्तन की बयार बह चुकी है. ‘विकास रथ’ इतना तेज चलेगा कि आने वाले दिनों में आंधी में तब्दील हो जाएगा और भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “हम लोगों की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि बड़ी मछली को बचाने का काम किया गया है. मुख्य आरोपियों का चार्जशीट में नाम नहीं है. उन लोगों को Government बचा रही है. Government भले ही बचा ले लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की ‘डकैती’ है और ये लोग बच नहीं पाएंगे.”

भाजपा के आरोप पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “भाजपा के लोगों की ओर से चाहे जो बोला जाए, अब उनकी बोली को सुनने को जनता तैयार नहीं है. अब जनता की ही बोली चलेगी.”

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे में इस्तीफा देने के अल्टीमेटम पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस देश के छात्रों का जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन हुआ था, उसमें Samajwadi Party का भरपूर समर्थन था. यहां तक कि अखिलेश यादव को हिरासत में भी लिया गया था. हालांकि एक घंटे के अंदर-अंदर इतनी भीड़ हो गई कि Government को मजबूर होकर उनको रिहा करना पड़ा. Samajwadi Party के सांसदों ने सदन में मजबूती से इसको लेकर सवाल किया था. गृह मंत्री अमित शाह सदन में नहीं आए और कोई जवाब नहीं दे पाए.”

‘पीडीए’ को लेकर चंद्रशेखर के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “चंद्रशेखर और मायावती किसके द्वारा गाइडेड हैं, इसको बताने की जरूरत नहीं है.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment