नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

गोरखपुर, 25 सितंबर . गोरखपुर से BJP MP रवि किशन ने 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारियों और अखिलेश यादव की ‘पीडीए’ रथ यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा, “नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister योगी आदित्यनाथ को एक साथ देखकर विरोधियों को कई रात नींद नहीं आएगी. भाजपा की यही शालीनता है कि हम सब लोग मिलकर चुनाव लड़ते हैं. हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. Prime Minister Narendra Modi और पार्टी की जीत के लिए एक-एक सीट पर सब लोग मेहनत करेंगे.”

रवि किशन ने कहा, “दोनों नेता आज एक साथ मंच पर हैं. भाजपा के ‘चाणक्य’ गृह मंत्री अमित शाह और देश के सबसे प्रसिद्ध Chief Minister योगी आदित्यनाथ का संगम देखने लायक है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विरोधियों की क्या हालत होगी? दोनों विराट व्यक्तित्व को एक साथ मंच पर देखने के लिए सभी की निगाहें होंगी. पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और Chief Minister योगी आदित्यनाथ को एक मंच पर देखने के लिए जनता उत्साहित है. जनता बोलती है कि तीनों एक साथ मंच पर आ जाएंगे तो ‘गर्दा उड़’ जाएगा. हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे.”

अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ रथ को लेकर BJP MP रवि किशन ने कहा, “रथ कहीं से भी निकले, अब राहुल गांधी को भी बेचैनी हो रही होगी कि बचे-खुचे उनके वोट बैंक में भी Samajwadi Party सेंध मार रही है क्या? लेकिन हमारी राजनीति यही है कि हम लोग कैसे पूर्वांचल की सभी सीटें जीतें, हमारी जो कमजोर सीटें हैं उस पर ज्यादा मेहनत करें. हम लोगों का ध्यान इस पर है. इनका रथ कहीं भी निकले और चाहे इनका रथ घूमकर Pakistan चला जाए, हम लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है.”

बता दें कि नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Friday से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारी आयोजनों में शामिल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का आगाज हुआ है. पांच दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने स्वयं ग्रेटर नोएडा पहुंचकर गृह मंत्री का स्वागत किया.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment