मुख्यमंत्री योगी की अपील : इस धनतेरस ओडीओपी उत्पादों को बनाएं उपहार, मनाएं ‘लोकल वाली दिवाली’

New Delhi, 6 नवंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने धन्वंतरि जयंती और धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने उत्सव के उल्लास में उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए इस धनतेरस ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) उत्पादों को ही उपहार स्वरूप चुनें.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है.”
उन्होंने कहा कि भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं. प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के 84 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है.
सीएम ने कहा कि Lucknow और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं. उन्होंने ‘एक्स’ कहा, “Prime Minister Narendra Modi के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए इस धनतेरस ओडीओपी उत्पादों को ही उपहार स्वरूप चुनें. आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है.”
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा, “आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. धन्वंतरि जयंती और धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
डीसीएच/


