Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मुंबई में छठ गीतों को लेकर विवाद, दलवई ने पूछा-क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा

मुंबई में छठ गीतों को लेकर विवाद, दलवई ने पूछा क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा

Mumbai  में छठ गीतों को लेकर विवाद, दलवई ने पूछा-क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा

Mumbai , 13 नवंबर . Mumbai में आस्था के महापर्व छठ को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि छठ पूजा Mumbai में क्यों मनाते हो, यह पर्व मनाने के लिए लोगों को यूपी-बिहार चले जाना चाहिए.

दलवई का यह बयान उस वक्त आया है जब Mumbai के रेलवे स्टेशनों पर छठपूजा के गीत चलाए गए, जिसे मनसे के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बंद कराया गया. ऐसा मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने social media पोस्ट में जिक्र किया है.

से बातचीत में दलवई ने कहा कि छठ पूजा के लिए रेलवे स्टेशन पर गाने लगाने की जरूरत नहीं है. क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा है? Maharashtra में हम लोग छठ पूजा नहीं करते हैं. छठ पूजा को हमारे दिमागों में डालने की बात है, वह गलत है.

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब में समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जुड़े जिक्र पर दलवई ने कहा कि उस समय मैं दिल्ली में था और संघ के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर उस आंदोलन में हिस्सा लि6या था. मैं अन्ना हजारे से पूछना चाहता हूं कि हम उनका सम्मान करते हैं और उनकी उम्र व अनुभव को मानते हैं, लेकिन 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुए घोटालों पर वे चुप क्यों हैं? वे अब दिल्ली जाकर भूख हड़ताल क्यों नहीं करते? उस समय उन्हें काफी समर्थन मिला था और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रचार किया था, जबकि कांग्रेस के नेता उनसे बात करने के लिए तैयार थे. आज अगर वे भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हैं तो वे उनसे बात नहीं करेंगे, बल्कि हो सकता है कि उनके खिलाफ बल प्रयोग करें. इसीलिए घबरा रहे हैं. सोनिया गांधी ने बिल्कुल सही कहा है.

दूसरी ओर, छठ पूजा के जश्न को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के एक्स पोस्ट पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, “मैंने भी उनकी पूरी एक्स पोस्ट पढ़ी है और इसे पढ़ने के बाद मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि आखिर आप कहना क्या चाह रहे हैं? आप अपनी Political हार से पूरी तरह भ्रमित और निराश हैं, और बस कुछ भी लिख और बोल रहे हैं. किसी की पूजा से जुड़ी भावना को आहात न करें. छठ के मौसम में ही यह गीत सुनाई पड़ते हैं, इसके बाद नहीं. इसीलिए, ऐसी बयानबाजी न करें.

उन्होंने कहा कि हर साल छठ पर जानबूझकर कुछ ऐसे बयान दिए जाते हैं जिनसे इस त्योहार से जुड़ी लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे. इसलिए सबसे पहले मैं अपने साथियों से यही कहूंगा कि वे जितनी चाहें उतनी राजनीति करें, क्योंकि हमारे पास राजनीति करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, लेकिन किसी की धार्मिक प्रथाओं या पूजा-पाठ को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

–

डीकेएम/वीसी

Share