Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने कहा, राहुल गांधी को अफवाहें उड़ाने की आदत; विपक्ष बोला-जांच होनी चाहिए

फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने कहा, राहुल गांधी को अफवाहें उड़ाने की आदत; विपक्ष बोला जांच होनी चाहिए

फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने कहा, राहुल गांधी को अफवाहें उड़ाने की आदत; विपक्ष बोला-जांच होनी चाहिए

New Delhi, 13 नवंबर . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से फोन टैपिंग का मुद्दा उठाए जाने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. भाजपा ने जहां इसे अफवाह फैलाने का हथकंडा बताया तो वहीं विपक्षी दलों ने जांच करने की मांग की.

छत्तीसगढ़ के उपChief Minister अरुण साव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने, भ्रम फैलाने और अफवाहें उड़ाने की आदत हो गई है. वे कभी कुछ कहते हैं, कभी कुछ और कह देते हैं और अब जो वे आरोप लगा रहे हैं, वे पूरी तरह से Political हैं. इनका मकसद सिर्फ सुर्खियों में बने रहना है, इनमें न तो कोई तथ्य है और न ही कोई तर्क. एसआईआर के मामले में राहुल गांधी अब मुद्दे से बच रहे हैं. पार्टी और Government ने एसआईआर के बारे में कई बार स्पष्ट किया है कि अब तक 12 बार एसआईआर हो चुका है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस की Government थी.

उन्होंने कहा कि एसआईआर संवैधानिक नियम के अनुसार हुआ है, कांग्रेस इसे लेकर भी भ्रम फैलाती है. मोबाइल टैपिंग वाली बात भी झूठ है, इसमें सच्चाई नहीं है.

दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि मुझे नहीं पता कि उनका फोन टैप हो रहा है या नहीं. जिसका फोन है, उसे ही पता होगा. इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी सामने आए, उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए.

शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा कि अगर वह अपने निजी अनुभवों के आधार पर ये बातें कह रहे हैं, तो यह देश में लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल खड़े करता है.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस Government के खिलाफ अब तक जितने भी आरोप और शिकायतें सामने आई हैं, वे अंततः सच साबित होंगी. राहुल गांधी कभी भी बेबुनियाद बयान नहीं देते, न ही बिना किसी आधार के सवाल उठाते हैं या आरोप लगाते हैं. इसलिए जब राहुल गांधी खुद यह आरोप लगा रहे हैं कि उनका फोन टैप किया जा रहा है तो Government को इस मामले की गंभीरता को खुले तौर पर स्वीकार करना चाहिए.

–

डीकेएम/वीसी

Share