एलेट्रा के साथ नए दौर में भारत-इटली विज्ञान साझेदारी, भारतीय वैज्ञानिकों को मिलता है शोध का मौका: जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 14 नवंबर . विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह इटली के ट्रिएस्टे शहर स्थित ‘एलेट्रा सिंक्रोट्रॉन फैसिलिटी’ का दौरा किया. एलेट्रा 1998 से India का शोध भागीदार है. यहां भारतीय वैज्ञानिकों को शोध का अवसर मिलता है.
जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ”India और इटली के बीच वैज्ञानिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. इटली के ट्रिएस्टे शहर स्थित एलेट्रा सिंक्रोट्रॉन फैसिलिटी का दौरा किया गया, जो वर्ष 1998 से India का एक महत्वपूर्ण शोध साझेदार रहा है. इस सहयोग के तहत हर साल लगभग 50 से 60 भारतीय वैज्ञानिकों को उन्नत वैज्ञानिक शोध करने का अवसर मिलता है. अब एलेट्रा 2.0 परियोजना के साथ यह साझेदारी वैज्ञानिक उत्कृष्टता और नवाचार के एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.”
इससे पहले Friday को मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली गणराज्य की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) के कार्यान्वयन को लेकर करीबी संवाद बनाए रखने और दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं नवाचार तंत्र के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.
दोनों नेताओं ने इटली और India के बीच लंबे समय से चले आ रहे और फलदायी वैज्ञानिक एवं तकनीकी संबंधों को जिक्र किया. ये संबंध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की Governmentों के बीच 28 नवंबर, 2003 को New Delhi में हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित हैं.
मंत्रियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए 11 अप्रैल, 2025 को New Delhi में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने इस साझा ढांचे को ठोस संयुक्त पहलों में बदलने के लिए जारी प्रयासों का भी स्वागत किया.
विशेष रूप से, उन्होंने समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग गतिविधियों के कार्यान्वयन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार इटली-India संयुक्त समिति की भूमिका को स्वीकार किया. यह समिति वर्ष 2003 के द्विपक्षीय समझौते के अनुरूप भी काम कर रही है.
–
एवाई/वीसी


