जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

श्रीनगर, 14 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की Police ने Saturday को बताया कि उसने एक ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त कर ली है.
Police के एक बयान के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत एक कथित ड्रग तस्कर की लगभग 13.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की गई है.
Police ने बताया कि यह कार्रवाई बिजबेहरा Police स्टेशन द्वारा अब्दुल गनी डार के खिलाफ की गई है. वह बिजबेहरा के तुलखुन का रहने वाला है और अली मोहम्मद डार का बेटा है. उस पर ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस’ (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं.
अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में कंक्रीट का दो मंजिला रिहायशी मकान और 17 कनाल, 15 मरला कमर्शियल (व्यावसायिक), और कृषि भूमि शामिल हैं. इनकी कुल कीमत 13.05 करोड़ रुपए आंकी गई है.
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग तस्करी के खिलाफ Police के लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है. इसका मकसद ड्रग तस्करों की अवैध गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति को निशाना बनाकर उनके वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना है.
जम्मू-कश्मीर Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी और तस्करों के खिलाफ पूरे राज्य में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. Police ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए हैं और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं.
अनंतनाग, बिजबेहरा, उत्तर्सू, पहलगाम और कुलगाम में कई गिरफ्तारियां की गई हैं. अलग-अलग नाका चेकिंग अभियानों के दौरान Police ने हेरोइन, गांजे का पाउडर, चरस और 13 किलोग्राम से अधिक ‘भांग बोसा’ (भांग का चूरा) बरामद किया है.
श्रीनगर Police और जिला टीमों ने अचानक नाके लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया है, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन और अन्य अवैध नशीले पदार्थ ले जा रहे तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
सांबा और जम्मू Police ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों और हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों से आ रहे कई आदतन और कुख्यात तस्करों को पकड़ा है, और उनके पास से हेरोइन (चिट्टा) तथा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को जब्त किया है.
पकड़े गए सभी संदिग्धों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, नशीले पदार्थों के सिंडिकेट से जुड़े वाहनों और नकदी को भी जब्त कर लिया गया है.
–
एमएस/


