Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेनिस,खेल

टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा : 6 ग्रैंड स्लैम, डबल्स रैंकिंग में पहला स्थान, उपलब्धियों से भरा रहा करियर

टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा : 6 ग्रैंड स्लैम, डबल्स रैंकिंग में पहला स्थान, उपलब्धियों से भरा रहा करियर

New Delhi, 14 नवंबर . सानिया मिर्जा को भारतीय महिला टेनिस का सुपरस्टार माना जाता है. सानिया ने अपने करियर में वो तमाम उपलब्धियां हासिल कीं, जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है. अपने करियर में सानिया ने छह ग्रैंड स्लैम जीते और वह डब्ल्यूटीए डबल्स रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को Mumbai में हुआ. हालांकि, जल्द ही उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया. सानिया ने हैदराबाद में ही अपने टेनिस करियर की शुरुआत की. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में अपने टेनिस करियर का आगाज किया. साल 1999 में सानिया ने Pakistan में हुए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और वह सिंगल्स और डबल्स दोनों का खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं. इसके बाद सानिया धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं.

सानिया ने 2003 में विंबलडन टूर्नामेंट के डबल्स में जीत दर्ज की, जिसके चलते वह पहली बार सुर्खियों में आईं. साल 2009 में महेश भूपति संग मिलकर सानिया मिर्जा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब अपने नाम किया. साल 2012 में सानिया ने महेश के साथ मिलकर ही मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा जमाया.

सानिया के करियर के लिहाज से साल 2014 शानदार रहा. इसी साल सानिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट में सानिया ने ब्राजील के खिलाड़ी ब्रूनो सोरेस के साथ जोड़ी बनाई. 2015 में सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाई और विंबलडन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता. इसी साल सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई. साल 2007 में सानिया डब्ल्यूटीए सिंगल्स रैंकिंग में 27वें नंबर पर पहुंचीं, जो उनके करियर की सिंगल्स में सबसे बेस्ट रैंकिंग रही.

हालांकि, साल 2015 में सानिया ने डब्ल्यूटीए डबल्स रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं. सानिया कुल 21 महीने तक डबल्स रैंकिंग में नंबर एक की पोजीशन पर काबिज रहीं. उन्होंने अपने करियर के दौरान चार बार ओलंपिक में India का प्रतिनिधित्व किया.

साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में सानिया मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना संग मिलकर सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं. टेनिस के खेल में India को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सानिया को Government ने साल 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में पद्मश्री और 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया.

–

एसएम/एबीएम

Share