Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेनिस,खेल

एटीपी फाइनल्स: अल्काराज की टक्कर मेदवेदेव से, ज्वेरेव के सामने शेल्टन की चुनौती

एटीपी फाइनल्स: अल्काराज की टक्कर मेदवेदेव से, ज्वेरेव के सामने शेल्टन की चुनौती

ट्यूरिन, 12 नवंबर . वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव और दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को Thursday को ट्यूरिन में ड्रॉ की घोषणा के बाद एटीपी फाइनल्स 2026 के ग्रुप चरण में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में जानकारी मिल गई.

दो बार के चैंपियन ज्वेरेव को ‘जॉन मैकेनरो ग्रुप’ में रखा गया है. इस ग्रुप में उनके साथ अमेरिका के बेन शेल्टन, फ्रांस के आर्थर फिल्स और स्पेन के राफेल जोडार शामिल हैं. वहीं, अल्काराज ‘इवान लेंडल ग्रुप’ का नेतृत्व करेंगे. इस ग्रुप में रूस के डेनिल मेदवेदेव, इटली के फ्लेवियो कोबोली और अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो मौजूद हैं.

सीजन के अंत में होने वाला यह टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर तक ‘इनल्पी एरिना’ में खेला जाएगा. इसमें प्रत्येक ग्रुप के खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे.

साल 2018 और 2021 में एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने वाले ज्वेरेव, अब अपनी ट्रॉफी कलेक्शन में तीसरा खिताब जोड़ने की कोशिश करेंगे. ग्रुप स्टेज में उन्हें शेल्टन, फिल्स और जोडार से कड़ी चुनौती मिलेगी.

अल्काराज इस प्रतिष्ठित सीजन-एंडिंग खिताब को पहली बार जीतने की कोशिश करेंगे. स्पेन के इस खिलाड़ी का यह टूर्नामेंट में चौथा साल है; पिछले साल वे फाइनल तक पहुंचे थे. 23 वर्षीय अल्काराज शानदार फॉर्म में हैं. यूएस ओपन में चोट से वापसी के बाद, उन्होंने पेरिस, वियना और टोक्यो में खिताब जीते हैं.

साल 2020 में खिताब जीतने वाले मेदवेदेव ‘इवान लेंडल ग्रुप’ में अल्काराज के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में से एक होंगे. चोट के कारण यानिक सिनर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, इटली की चुनौती की कमान फ्लेवियो कोबोली संभालेंगे. शेल्टन इस सीजन-एंडिंग टूर्नामेंट में दूसरी बार हिस्सा ले रहे हैं, जबकि फिल्स, टियाफो, कोबोली और जोडार अपना डेब्यू करेंगे.

Thursday को डबल्स का ड्रॉ भी घोषित किया गया, जिसमें मौजूदा चैंपियन हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन ‘टॉड वुडब्रिज ग्रुप’ का नेतृत्व करेंगे. एटीपी फाइनल्स की शुरुआत Sunday को इनल्पी एरिना में होगी. 21 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए आठ खिलाड़ियों में से चार को चुना जाएगा. फाइनल 22 नवंबर को होगा.

–

आरएसजी

Share