बिहार में फ्लैग फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने की तैयारी तेज, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया मार्गदर्शन

Patna, 12 नवंबर . बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल को नई पहचान दिलाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज हो गई है. राज्य में फ्लैग फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित कराने की तैयारी चल रही है. प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और तिथि को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है.
इसी सिलसिले में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने Thursday को बिहार Government की खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल के विकास, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और राज्य के सभी जिलों में इस खेल का विस्तार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को खेल के विकास और विस्तार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. उन्होंने युवाओं की खेल प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता बताई.
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण ने कहा कि बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल की काफी संभावनाएं हैं. एसोसिएशन का लक्ष्य स्कूल और कॉलेज स्तर से लेकर जिला स्तर तक इस खेल का विस्तार करना है, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके.
उन्होंने कहा कि बिहार में फ्लैग फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित कराने की दिशा में एसोसिएशन गंभीरता से काम कर रहा है. इस संबंध में खेल मंत्री के साथ भी सकारात्मक बातचीत हुई है. आयोजन स्थल और तिथि निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
श्याम सुंदर शरण ने कहा कि बिहार को फ्लैग फुटबॉल के राष्ट्रीय आयोजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के साथ युवाओं के लिए खेल के नए अवसर तैयार करना एसोसिएशन की प्राथमिकता है. इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरव शर्मा, सचिव दिलकुश, कोषाध्यक्ष सुमित शाही सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने खेल मंत्री के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के प्रति आभार जताया.
–
एमएनपी/डीकेपी


