Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Madhya Pradesh: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी Police

Bhopal , 13 नवंबर . Madhya Pradesh के रतलाम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, रतलाम के पिपलोदा थाने के पिपलोदा नगर में Friday को एक युवक अपने कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला.

युवक की पहचान 31 वर्षीय मयूर पटेल के रूप में हुई है. मामले को लेकर Police ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी को बस में बैठाकर घर आया था. फिर रात को खाना खाया और कमरे में सोने के लिए गया, लेकिन जब सुबह दरवाजा परिवार वालों द्वारा बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब अंदर से नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन मयूर फंदे से झूल रहा था.

Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इसी के साथ मामले से जुड़ी जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

एक अन्य मामला Friday को बिहार के वैशाली जिले से सामने आया, जहां गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के जहर खाने का मामला सामने आया है. घटना में सास, बहू और एक पोते की मौत हो गई, जबकि पोती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीन बेचने को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. बताया गया कि परिवार का बेटा राहुल लगातार जमीन बेच रहा था. आरोप है कि वह Thursday को भी जमीन बेचकर घर से फरार हो गया था. इसी विवाद के बाद परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया.

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. Police मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

–

डीके/डीकेपी

Share