Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई : बीएमसी ऑफिस और पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

Mumbai  : बीएमसी ऑफिस और पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

Mumbai , 12 नवंबर . Mumbai शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला.

Police के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक मेल पर एक ही पैटर्न का धमकी भरा ईमेल आया था. ईमेल मिलते ही संबंधित विभागों ने तुरंत Police को सूचना दी.

सूचना मिलते ही Mumbai Police, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने दोनों जगहों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब दो घंटे तक चली गहन तलाशी में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Police ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी ईमेल था. Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है. फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बता दें कि इससे पहले भी देश कई राज्यों में इस तरह के फर्जी धमकी भरे ईमेल या पत्र बरामद हो चुके हैं. धमकी मिलने के बाद स्कूलों, Governmentी इमारतों को खाली कराकर जब जांच की गई तो ये धमकी फर्जी पाई गई. इतना ही नहीं, देश के कई विमानों में भी धमकी भरे नोट्स मिल चुके हैं.

इससे पहले 11 नवंबर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से Mumbai जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी मिली थी. इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर तनाव का माहौल बन गया और विमान की गहन तलाशी की गई थी.

अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के पायलट को धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी थी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें विमान को हाइजैक करने की चेतावनी दी गई थी. यह नोट किसी व्यक्ति की नजर में आने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी.

–

एएमटी/एबीएम

Share