
Mumbai , 10 अक्टूबर . Mumbai Police की ओर से Saturday को महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को डिटेन किए जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, समेत अन्य नेता Police थाने पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि जब तक तुषार गांधी को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह थाने से नहीं जाएंगे.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब तक तुषार गांधी को रिहा नहीं किया जाता, हम Police स्टेशन से नहीं हटेंगे.
तुषार गांधी को रिहा कराने के लिए आदित्य ठाकरे, संजय राउत और पार्टी के वरिष्ठ नेता डीएन नगर Police स्टेशन पहुंचे. इस दौरान आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी है कि पूरे Mumbai से शिव सैनिक Police स्टेशन के बाहर इकट्ठा होंगे.
ठाकरे की ओर से दावा किया गया कि Police स्टेशन के बाहर शिव सैनिकों की भीड़ जमा हो गई है और वे तुषार गांधी की रिहाई की मांग कर रहे हैं.
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तुषार गांधी को डीएन नगर Police स्टेशन में रखा गया था. आदित्य ठाकरे के साथ हम उनसे मिलने गए, लेकिन Police उन्हें किसी अज्ञात जगह ले गई. इतनी गोपनीयता क्यों? हम सब स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तुषार गांधी को अभी पेश किया जाए.
तुषार गांधी को उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह अगस्त क्रांति मैदान की तरफ जा रहे थे. इससे पहले Saturday सुबह ही Police ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था. ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे.
सीजेपी ने Saturday को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कॉल लिया था, हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी. बावजूद सीजेपी प्रोटेस्ट की तैयारी में थी. इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विपक्षी दल भी विरोध जता रहे हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक एसआईआर पर तुरंत रोक लगाने की मांग कर रहा है और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की गई है.
–
डीकेएम/वीसी