छत्तीसगढ़ : धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर/धमतरी, 10 अक्‍टूबर . कुरुद Police ने धमतरी जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.98 लाख रुपए आंकी गई है. यह अभियान Police अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, कुरुद Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर Police टीम ने नारी-कुरुद रोड स्थित भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका. इसके बाद रोके गए वाहन की तलाशी ली गई. Police की तलाशी अभियान के दौरान वाहन से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

Police ने मौके से आरोपी रामनाथ अंसारी (46 वर्ष), निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

Police के अनुसार, जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए, कार की कीमत 4 लाख रुपए तथा मोबाइल फोन की कीमत 18 हजार रुपए है. इस प्रकार कुल जब्त सामग्री की कीमत 4 लाख 98 हजार रुपए आंकी गई है.

इसको लेकर थाना कुरुद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. Police आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है.

धमतरी Police ने कहा कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. Police ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी किसी भी जानकारी की तुरंत सूचना Police को दें.

–

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment