Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई के सीएसएमटी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mumbai  के सीएसएमटी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mumbai , 15 नवंबर . Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन पर बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई.

Police के मुताबिक, Saturday शाम 6 बजकर 50 मिनट पर Police कंट्रोल रूम को डायल 112 के जरिए एक धमकी भरा फोन आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9420112655 से फोन कर सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना दी और स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी.

धमकी मिलते ही Police और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई.

Saturday रात 9 बजकर 30 मिनट पर तलाशी अभियान पूरा हुआ. हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली.

रेलवे Police ने इस घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दे दी है. फिलहाल Police धमकी भरा फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने में जुटी है. मामले की जांच जारी है. स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं.

वहीं, इससे पहले 12 नवंबर को बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था. Police के अनुसार, सुबह 9 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक मेल पर एक ही पैटर्न का धमकी भरा ईमेल आया था. ईमेल मिलते ही संबंधित विभागों ने तुरंत Police को सूचना दी थी. इसके बाद Police ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी ईमेल था. Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है. फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

–

एसएके/पीएम

Share