सलमान-अजय के साथ किया डेब्यू, ‘आशिकी 2’ ने आदित्य रॉय कपूर को दिलाई असली पहचान

New Delhi, 15 नवंबर . अपनी शानदार पर्सनैलिटी, दमदार आवाज और सहज अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले आदित्य रॉय कपूर आज लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि आदित्य कभी Actor बनना ही नहीं चाहते थे. उनका सपना तो एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था लेकिन किस्मत उन्हें क्रिकेट के मैदान से उठाकर फिल्मों की दुनिया में ले आई. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से की थी लेकिन उन्हें असली पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली.
आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को Mumbai में हुआ था. उनका परिवार पहले से ही फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ था. उनके दादा रघुपत रॉय कपूर 1940 के दशक में फिल्म निर्माता थे. वहीं, उनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर Bollywood के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं. उनकी शादी Actress विद्या बालन से हुई है. आदित्य के दूसरे बड़े भाई कुणाल रॉय कपूर भी Actor हैं. आदित्य की मां सलोमी रॉय कपूर (सलोमी आरोन) पूर्व मिस इंडिया और कोरियोग्राफर रह चुकी हैं. ऐसे में उनके परिवार का मनोरंजन जगत से पुराना नाता रहा है. इसके बावजूद आदित्य ने कभी बचपन से Actor बनने का सपना नहीं देखा था.
आदित्य को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था. वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग भी ली थी. हालांकि, छठी कक्षा के बाद उन्होंने कोचिंग छोड़ दी.
फिल्मों में आने से पहले आदित्य ने बतौर वीडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके मजाकिया अंदाज, बेबाक बातचीत और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘पकाऊ’ और ‘इंडियाज हॉटेस्ट’ जैसे शो के जरिए वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्मी दुनिया के लोगों से होने लगी और धीरे-धीरे उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुलने लगे.
आदित्य ने साल 2009 में फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से Bollywood में कदम रखा था. इस फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि आदित्य ने यह फिल्म बड़ा Actor बनने के सपने के साथ साइन नहीं की थी.
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग लंदन में होनी थी और उन्हें वहां घूमने का मौका मिल रहा था. यही बात उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी. उस समय उनके लिए अभिनय से ज्यादा आकर्षण लंदन घूमने और गिटार बजाने का था.
इसके बाद वह ‘एक्शन रिप्ले’ और ‘गुजारिश’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए. हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी एक Actor को तलाश होती है.
आदित्य रॉय कपूर की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव साल 2013 में आया, जब मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई. इस फिल्म में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई. आदित्य ने फिल्म में राहुल जयकर नाम के एक ऐसे गायक का किरदार निभाया, जिसकी जिंदगी प्यार, दर्द और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी और गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं, आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई. इस फिल्म की सफलता ने आदित्य को रातोंरात स्टार बना दिया. वह युवाओं के बीच नेशनल क्रश बन गए और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी.
इसके बाद वह ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए. फिल्म में अविनाश के उनके किरदार को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद आदित्य ने ‘दावत-ए-इश्क’, ‘फितूर’, ‘ओके जानू’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में काम किया.
–
पीआईएम/पीएम


