Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

मुंबई में फिर महंगी हुई सीएनजी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; 91.50 रुपये पहुंची कीमत

Mumbai  में फिर महंगी हुई सीएनजी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; 91.50 रुपये पहुंची कीमत

Mumbai , 15 नवंबर . Mumbai और आसपास के महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने Sunday से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद Mumbai में सीएनजी का खुदरा मूल्य 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. नई दरें Saturday आधी रात से लागू कर दी गई हैं.

एमजीएल की ओर से इस साल सीएनजी की कीमतों में की गई यह आठवीं बढ़ोतरी है. कंपनी ने इससे पहले 1 नवंबर को भी सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था. इस तरह पिछले 15 दिनों में ही गैस की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं, पिछले 75 दिनों के दौरान सीएनजी कुल 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से लेकर अब तक Mumbai में सीएनजी की कीमतों में कुल 11 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है. इस अवधि में गैस के दाम करीब 14 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी संकट को भी एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है. इस संकट के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है. वहीं, घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की कम उपलब्धता और आयातित गैस की ऊंची कीमतों के चलते कंपनियों की खरीद लागत में इजाफा हुआ है. इसी वजह से गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा है.

वहीं, सीएनजी के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों पर पड़ने की आशंका है. ईंधन महंगा होने से उनके रोजाना के परिचालन खर्च में वृद्धि होगी.

साल 2026 की शुरुआत में Mumbai में सीएनजी 80.50 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी. इसके बाद से अब तक कुल 8 बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं. सितंबर की शुरुआत से अब तक ही कीमतों में 5.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है.

–

एसएके/पीएम

Share