Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

हरियाणा : रेवाड़ी में कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Haryana : रेवाड़ी में कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रेवाड़ी, 15 नवंबर . Haryana के रेवाड़ी जिले में Saturday देर रात दिल्ली-jaipur नेशनल हाईवे पर चने से भरा ट्रक कार पर पलट गया. इससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 5 साल का बच्चा घायल हुआ है. Police मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, Rajasthan के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है. परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे. Saturday को वे कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे. Saturday रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-jaipur हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची. इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया. ट्रॉला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई. कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर पहुंचे Policeकर्मियों ने क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला. हादसा इतना भयंकर था कि बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तक काटनी पड़ीं. घायलों को बावल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या को मृत घोषित कर दिया. हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था. पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद कार के ऊपर पलट गया.

इससे पहले अक्टूबर में सोनीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ था. एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे. बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है.

–

ओपी/एएस

Share