Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

काहिरा, 9 नवंबर . मिस्र के गीजा प्रांत में Sunday को दो ट्रेनों में टक्कर हो गई. मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 112 अन्य घायल हैं.

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 45 मरीजों को उनकी हालत में सुधार होने और जरूरी इलाज मिलने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सात अन्य को जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाकी घायलों का इलाज जारी है.

इससे पहले दिन में, मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा था कि 72 एम्बुलेंस ने बचाव और निकासी अभियान में हिस्सा लिया और घायलों को गीजा और पास के बेनी सुएफ प्रांत के कई अस्पतालों में भेजा गया.

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने दोनों प्रांतों में स्वास्थ्य सुविधाओं को तैयार रहने और घायलों को सभी जरूरी मेडिकल और इमरजेंसी मदद देने का आदेश दिया.

मिस्र के President अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने social media प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कहा कि वह घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं, मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की.

सिसी ने कहा कि उन्होंने Governmentी एजेंसियों को मेडिकल केयर देने और हादसे की तेजी से जांच करने के निर्देश दिए हैं.

इजिप्टियन नेशनल रेलवे अथॉरिटी ने पहले के एक बयान में कहा था कि हादसा कफर अम्मार और अल-रक्का स्टेशनों के बीच हुआ, जब गीजा-फयूम रूट पर एक ट्रेन काहिरा-असवान रूट पर दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई.

अथॉरिटी ने कहा कि इमरजेंसी टीमों और क्रेन को घटनास्थल को साफ करने और बाकी डिब्बों को हटाने के लिए भेजा गया ताकि दोनों दिशाओं में सर्विस जल्द से जल्द बहाल हो सके.

इजिप्ट का रेलवे नेटवर्क लंबे समय से पुराने इक्विपमेंट और खराब मैनेजमेंट की समस्याओं का सामना कर रहा है, जिससे अक्सर हादसे होते हैं. देश का सबसे खतरनाक रेल हादसा 2002 में हुआ था, जब गीजा के अय्यात जिले में काहिरा-लक्सर ट्रेन में आग लगने से 380 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

–

एसडी/एबीएम

Share