महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा जो करने जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक : सपा

New Delhi, 29 नवंबर . संसद में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए Samajwadi Party के नेताओं ने हुंकार भरी है और भाजपा की आलोचना की है. इसके साथ ही कुछ विपक्षी पार्टियों द्वारा इस विधेयक को समर्थन देने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Samajwadi Party के सांसद धर्मेंद्र यादव ने से बातचीत के दौरान कहा कि परिसीमन का बिल सदन में पास नहीं हो पाएगा. पहले भी यह बिल गिरा था और इस बार भी गिरेगा. भाजपा के लोग बेवजह जिद कर रहे हैं, इससे लोकतंत्र की हत्या होगी. इस तरह के कानून नहीं लाने चाहिए. भाजपा के लोगों ने असम और जम्मू-कश्मीर के Political भूगोल को बिगाड़ा है और अब वे पूरे देश में ऐसा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सोच रही है कि इससे वह सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है. उनका कोई भी षड्यंत्र अब कामयाब नहीं होने वाला है.
डीएमके और एनसीपी (एसपी) के नेताओं से कांग्रेस नेतृत्व की मुलाकात पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे हमारे पुराने साथी हैं. अगर उनकी कोई शिकायत है तो उसे दूर करना हमारा काम है. यह एक अच्छी पहल है. शरद पवार बड़े नेता हैं. इस बार उनका रुख क्यों बदल गया है, यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन जब चर्चा होगी तो वजह जरूर सामने आएगी. उम्मीद है कि इंडिया ब्लॉक के लोग एकजुट होकर इस बिल का विरोध करेंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग महिला बिल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं. नारी वंदन अधिनियम 2023 में पारित किया गया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया. ये लोग महिला विधेयक के नाम पर परिसीमन लाकर Political गणित बिगाड़ना चाहते हैं. महिलाओं के समर्थन में हम साथ खड़े हैं. जो बिल पहले पारित हुआ था, उसे लागू नहीं किया जा रहा है, बल्कि अब उसमें संशोधन किया जा रहा है. आखिर क्यों?
उन्होंने कहा कि सपा इस बिल का विरोध करेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है. अगर यह बिल पास भी हो गया तो यह 2029 के चुनाव में लागू होगा. 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान समेत हर वर्ग के लोग परेशान हैं. उन्हें सिर्फ चुनाव का इंतजार है. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर समाधान निकाल लेंगे.
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा के लोग परिसीमन विधेयक के जरिए अपनी सुविधानुसार विधानसभा और Lok Sabha क्षेत्रों का सीमांकन करना चाहते हैं. हमारा मानना है कि Lok Sabha की जो सीटें हैं, उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए. इनकी कोई दिलचस्पी महिला आरक्षण में नहीं है.
डीएमके और एनसीपी (एसपी) के नेताओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने कई दलों को गुमराह किया है. कुछ दल अभी वास्तविकता से परिचित नहीं हैं. हमारा काम है कि हम उन्हें समझाएं, चाहे वे मानें या न मानें. हम सदन में इसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता रोटी-रोजी के मुद्दे पर वोट देगी. गरीबी और रोजगार मुख्य मुद्दे होंगे.
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि सपा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि यह बिल लोकतंत्र के लिए घातक है. इस बिल को गलत नीयत से लाया जा रहा है. इससे देश की बुनियाद हिल सकती है. इन्हें देश के संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. ये लोग जो भी कर रहे हैं, उससे देश की बुनियाद कमजोर होगी.
पूर्व सांसद एस.टी. हसन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित हुए कई साल हो गए, लेकिन आज तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया? महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा जो करने जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है. इस बिल के पास होने के बाद भाजपा को हराने वाला कोई नहीं होगा. जो विपक्षी दल Government का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए.
एस.टी. हसन ने कहा कि इस बिल के पास होने से लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. संविधान में बदलाव कर दिया जाएगा. आगे चुनाव होंगे या नहीं, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा. डीएमके और एनसीपी (एसपी) के Government के समर्थन में जाने पर उन्होंने कहा कि शरद पवार का झुकाव हमेशा भाजपा की तरफ रहा है. इन लोगों ने डीएमके को भी तोड़ लिया है. इसके पीछे क्या राज है, यह पता नहीं.
–
एएमटी/वीसी


