1 से 25 दिसंबर तक झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा भाजपा का ‘सेवा दूत अभियान’

रांची, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 1 से 25 दिसंबर तक Jharkhand के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा दूत अभियान’ चलाएगी.
अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर जनसंपर्क, लाभार्थी संवाद, जनसमस्याओं की पहचान और संगठन को मजबूत करने के काम में जुटेंगे. अभियान की तैयारियों को लेकर Saturday को रांची के धुर्वा स्थित मयूरवन बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल से सांसद मनोज तिग्गा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया.
आदित्य साहू ने कहा कि सेवा दूतों को सेवा भाव, कर्तव्य और परिवार भाव के साथ अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाना है और जनता से आत्मीय संबंध बनाना है. Jharkhand के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों सहित देश के 4,123 विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए हुए कार्यों और सेवा संदेशों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करनी है. जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को भी इस कार्य में पर्याप्त समय देना होगा.
उन्होंने कहा कि 2029 में Jharkhand में भाजपा की Government बनाने के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता जुटें. संगठन मंत्री पवन कुमार साय ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा के लिए समर्पित किए हैं. उसी भाव के साथ कार्यकर्ता भी 25 दिनों तक सेवा दूत के रूप में योगदान देंगे.
प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समन्वयक नियुक्त होगा और मंडल अध्यक्ष समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे. अभियान के दौरान स्वच्छ India अभियान के तहत प्रकल्प चलाने, बूथों और शक्ति केंद्रों की सक्रियता का आकलन करने तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने की गतिविधियां होंगी. 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
–
एसएनसी/एमएस


