Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अंतरिक्ष ‘रिले’ का नया अध्याय

अंतरिक्ष ‘रिले’ का नया अध्याय

बीजिंग, 29 नवंबर . चीन के शनचो-23 और शनचो-24 समानव अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्रियों ने 28 नवंबर को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में मिशन का हस्तांतरण पूरा किया. इस बार के मिशन हस्तांतरण में नियमित रोटेशन के अलावा, विदेशी अंतरिक्ष यात्री की पहली पहुंच और एक साल तक दीर्घकालिक निवास परीक्षण भी शामिल है.

चीनी अंतरिक्ष यात्री केंद्र की मुख्य विशेषज्ञ वू तावेई ने कहा कि विदेशी अंतरिक्ष यात्री पहली बार चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे और उनके कुछ मिशन भी हैं. इसके मद्देनजर वर्तमान मिशन हस्तांतरण मं Pakistanी अंतरिक्ष यात्री के कार्य पर प्राथमिकता दी गई.

योजना के अनुसार Pakistan के अंतरिक्ष यात्री अल्पकालिक कार्य पूरा करने के बाद शनचो-23 समानव अंतरिक्ष यान के साथ पृथ्वी वापस आएंगे. वहीं, शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू लगातार अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे और दीर्घकालिक प्रवास प्रयोग करना जारी रखेंगे. चू यांगचू कक्षा में एक साल बिताने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे.

विशेषज्ञ वू तावेई ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन और वैज्ञानिक प्रयोग का कुशल एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के दो दलों ने उड़ान प्रक्रिया, बुनियादी नियम, उपकरण की स्थिति और प्रयोग की स्थिति को सौंपा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीएससी

Share