यूक्रेन पर रूसी हवाई हमले में एक महिला की मौत, ऊर्जा ढांचे और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

कीव, 29 नवंबर . यूक्रेन में रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि शनिवार रात ओडेसा में रूसी ड्रोन ने एक अपार्टमेंट इमारत पर हमला किया. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई.
जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमले की जानकारी देते हुए बताया कि इस हफ्ते रूस ने यूक्रेन पर 1960 से ज्यादा अटैक ड्रोन, 1600 से अधिक गाइडेड एरियल बम और आठ मिसाइलें दागीं. रूसी सेना आने वाली सर्दियों का फायदा उठाकर ऊर्जा क्षेत्र और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है.
हमलों के दौरान विन्नित्सिया, किरोवोग्राद, रिव्ने, खार्किव और ओडेसा क्षेत्रों में स्थित बिजली सबस्टेशनों को निशाना बनाया गया. दुर्भाग्य से कई हमले रिहायशी इमारतों पर भी हुए. जेलेंस्की ने बताया कि शनिवार रात ओडेसा में एक रूसी ड्रोन एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से टकरा गया. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई.
जापोरिजिया में रातभर खोज और बचाव अभियान जारी रहा. यहां रूसी हवाई बम रिहायशी इमारतों के बीच गिराए गए. आसपास कोई सैन्य ठिकाना मौजूद नहीं था. इस हमले में पांच लोग घायल हुए, जिनमें 14 साल की एक लड़की भी शामिल थी. राज्य आपातकालीन सेवा की टीम ने उसे मलबे से सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दुख की बात यह है कि इस हमले में उसकी मां की जान चली गई.
President ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इन हमलों के बाद राहत और मरम्मत का काम करने वाली सभी टीमों और सेवाओं का धन्यवाद. यह बेहद जरूरी है कि प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचे.
उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन के आसमान की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों का भी आभार व्यक्त करता हूं. हम हर दिन और अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं. अतिरिक्त वित्तीय और रक्षा सहायता पैकेज, खासकर वायु रक्षा को मजबूत करने के लिए कई लोगों की जान बचाने में मदद करते हैं. यूक्रेन की सहायता करने वाले और हर तरह का सहयोग देने वाले सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं.
–
एवाई/वीसी


