Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री युकिओ हातोयामा ने आक्रामक अतीत को लेकर माफी मांगी

जापान के पूर्व Prime Minister युकिओ हातोयामा ने आक्रामक अतीत को लेकर माफी मांगी

बीजिंग, 29 नवंबर . जापान के ओकिनावा प्रांत में 28 नवंबर को “युद्ध विरोधी व शांति” मूर्ति और “जापान व चीन के बीच फिर कभी युद्ध न हो” स्मारक स्तंभ के अनावरण समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर जापान के पूर्व Prime Minister युकिओ हातोयामा ने कहा कि चीन के खिलाफ जापान की आक्रामकता ने चीनी लोगों को भारी कष्ट पहुंचाया. युकिओ हातोयामा ने जापान के आक्रामक अतीत को लेकर गहरा चिंतन व्यक्त किया और ईमानदारी से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि जापान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए और न ही अतीत की गलतियों को दोहराना चाहिए.

युकिओ हातोयामा ने कहा कि पहले चीन-जापान युद्ध के बाद से काफी लंबे समय तक जापान ने चीनी लोगों को भारी कष्ट पहुंचाया. जापानी आक्रमणकारियों ने पूरे चीन में अनगिनत लोगों की जान ली और अनगिनत परिवारों का सामान्य जीवन बर्बाद किया. नानचिंग नरसंहार की घटना, छोंगछिंग पर बमबारी और जैविक व रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल आदि आक्रामकता के अपराध को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए.

युकिओ हातोयामा ने कहा कि जनवरी 2013 में उन्होंने निजी हैसियत से चीन के खिलाफ जापानी आक्रमण सेना द्वारा नानचिंग नरसंहार के पीड़ितों के लिए स्मारक हॉल का दौरा किया. उसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने छोंगछिंग जाकर जापानी सेना के हवाई हमलों के पीड़ितों के लिए स्मृति कार्यक्रम में भाग लिया.

युकिओ हातोयामा ने कहा कि स्मरण करने का अर्थ पीड़ितों की आवाज़ सुनना है. यह गलतियों को न दोहराने के लिए उठाया गया पहला कदम है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीएससी

Share