महिलाएं ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कराने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करें : विजया रहाटकर

New Delhi, 23 नवंबर . राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने Monday को महिलाओं को याद दिलाया कि जीरो First Information Report दर्ज कराना उनका अधिकार है. इसके तहत उनके खिलाफ अपराध चाहे कहीं भी हुआ हो, वे देश के किसी भी Police स्टेशन में जाकर Police शिकायत दर्ज करा सकती हैं.
महिलाओं को आगे आने और अपने हमलावरों या परेशान करने वालों के खिलाफ बेझिझक शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए रहाटकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कोई भी Police स्टेशन आपको यह कहकर वापस नहीं लौटा सकता कि घटना उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर हुई है. ‘जीरो First Information Report ’ का प्रावधान इसी के लिए है.”
एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) की अध्यक्ष ने लिखा, “आप किसी भी Police स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकती हैं. Police स्टेशन को पहले इसे दर्ज करना होगा, फिर संबंधित Police स्टेशन को भेजना होगा और आपको First Information Report की एक मुफ्त कॉपी देनी होगी.”
रहाटकर ने लिखा, “महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, जैसे कि बलात्कार, यौन उत्पीड़न और पीछा करने (स्टॉकिंग) के मामलों में शिकायत एक महिला अधिकारी द्वारा दर्ज की जाती है. अगर Police स्टेशन फिर भी शिकायत दर्ज करने से मना करता है, तो आप Police अधीक्षक (एसपी) को लिखित शिकायत भेज सकती हैं और उसके बाद मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकती हैं.”
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा, “Police के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181 और राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए 14490 जैसे हेल्पलाइन नंबर अपने पास रखें और इस जानकारी को अपने समुदाय की अन्य महिलाओं के साथ भी साझा करें.”
इससे पहले आयोग ने ‘India में एकल महिलाओं के अधिकार और चुनौतियां’ विषय पर एक राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया था. इसमें देशभर की एकल महिलाओं के सामने आने वाली कानूनी, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा की गई और उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक अवसरों और संस्थागत समर्थन को मजबूत करने के तरीकों की पहचान की गई.
इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के बारे में जानकारी देते हुए रहाटकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि एकल महिलाएं कोई एक समान समूह नहीं हैं. उनकी परिस्थितियां, जरूरतें और चुनौतियां अलग-अलग होती हैं. सामाजिक पूर्वाग्रह, जागरूकता की कमी और प्रशासनिक बाधाएं अक्सर उन्हें उनके अधिकारों और Governmentी योजनाओं के लाभों से वंचित कर देती हैं.”
उन्होंने लिखा, “मैंने सुरक्षित आवास, सामाजिक सुरक्षा और टिकाऊ आर्थिक अवसरों को उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी आधार बताया. एकल महिलाओं को केवल सहानुभूति ही नहीं, बल्कि भरोसा, समर्थन और समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जी सकें.”
2011 की जनगणना के अनुसार देश में 7.14 करोड़ (71.4 मिलियन) एकल महिलाएं थीं, जो कुल महिला आबादी का लगभग 12 प्रतिशत हैं. इनमें से लगभग 62 प्रतिशत महिलाएं ग्रामीण इलाकों में रहती थीं. एनसीडब्ल्यू ने कहा कि यह स्थिति इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चर्चा और ठोस नीतिगत पहल की आवश्यकता को रेखांकित करती है.
–
एससीएच/वीसी


