Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

मशहूर संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

मशहूर संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

Mumbai , 17 अक्टूबर . ‘थेनिसाई थेंड्रल’ के नाम से मशहूर दिग्गज तमिल संगीत निर्देशक देवा ने Saturday को 75 साल की उम्र में एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिग्गज संगीतकार के निधन की खबर से पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई गम में डूबा हुआ है.

इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तमिलनाडु के कोडंबक्कम स्थित सूर्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

देवा ने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है, जिनमें सुपरस्टार रजनीकांत की ‘अण्णामलाई’, ‘अरुणाचलम’ और ‘बाशा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. उन्होंने साल 1986 में तमिल फिल्म ‘माटुकारा मन्नारु’ से सिनेमा में डेब्यू किया था. सिनेमा में गाना संगीत शैली को लाने का श्रेय भी देवा को ही दिया जाता है. उन्होंने कई गाना शैली के गीतों को कंपोज किया और कई गाने खुद गाए भी हैं.

कुछ हफ्ते पहले ही संगीत निर्देशक देवा ने तमिल फिल्म ‘मिसाया मुरुक्कु 2’ के सक्सेस मीट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने बताया था कि वह तमिल सिनेमा में गाना शैली लेकर क्यों आए. उन्होंने कहा था, “मैं 28वां संगीत निर्देशक था जिसने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस समय इलैयाराजा का राज चलता था. मेरे से पहले 27 संगीत निर्देशकों ने डेब्यू किया था और टिक नहीं पाए. ऐसे समय में जब दो दिग्गज संगीतकारों का दबदबा था, मेरा बने रहना छोटी बात नहीं है. एक तरफ इलैयाराजा जैसे महान संगीतकार थे और दूसरी तरफ एआर रहमान. मैं जो भी गाना बनाता, वो या तो इलैयाराजा के गाने जैसा लगता या अगर वेस्टर्न नंबर बनाता तो रहमान जैसा लगता. ऐसे हालात में मैं अपनी एक अलग पहचान चाहता था, इसलिए मैं गाना शैली लेकर आया.”

देवा तमिलनाडु Government के प्रतिष्ठित कलैमामणि पुरस्कार के विजेता थे और उन्होंने पहली बार 1990 में तमिलनाडु Government का स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीता था. देवा के बेटे श्रीकांत देवा भी एक जाने-माने संगीत निर्देशक हैं और उनके भतीजे जय तमिल सिनेमा के लोकप्रिय Actor हैं. दिवंगत संगीत निर्देशक के करीबी सूत्रों का कहना है कि Saturday दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर वडापलानी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां आम लोग और इंडस्ट्री के लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

–

एनएस/पीएम

Share