ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची

New Delhi, 18 अक्टूबर . Madhya Pradesh के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है. इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है और 27 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. साथ ही, घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
वहीं, Madhya Pradesh भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर के चीनोर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की असमय मौत का समाचार हृदय को द्रवित करने वाला है. उन्होंने मातारानी से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों में से Police ने 11 की पहचान कर ली है, जबकि तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. मृतकों में महलगांव निवासी सतेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ जगदीश सिंह, राजीव नगर निवासी सरला तोमर, खुरेरी के बड़ागांव निवासी गौरव परिहार, श्योपुर के सहसराम निवासी महेश शर्मा, शिवपुरी जिले के महागावरा निवासी विमलेश और भितरवार के मावटा निवासी देवेश बघेल शामिल हैं.
इसके अलावा, ठाठीपुर निवासी प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, श्योपुर के सहसराम निवासी शौर्य शर्मा, शिवनगर गदाईपुरा निवासी हेमंत राठौर, महेशपुरा निवासी दिव्यांश कुशवाह और गदाईपुरा निवासी पवन राठौर की भी इस हादसे में मौत हुई है.
जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने समाचार एजेंसी को बताया कि उनके अस्पताल में 13 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था. करीब 10 मरीज प्रारंभिक उपचार के बाद घर जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है. इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया. इस दौरान ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रदेश Government से मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.
विधायक सिकरवार ने से कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.
दूसरी ओर, Madhya Pradesh Government के मंत्री राकेश शुक्ला भी ट्रामा सेंटर पहुंचे. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना पर दुख जताया. उन्होंने Chief Minister से पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
–
डीएससी


