Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय

ईरान की संसद ने चुना नया रक्षा मंत्री, 277 में से 237 वोट मिले

ईरान की संसद ने चुना नया रक्षा मंत्री, 277 में से 237 वोट मिले

तेहरान, 18 अक्टूबर . ईरान ने अपना नया रक्षा मंत्री चुन लिया है. संसद ने मेहरदाद अखलाखी केताबची को रक्षा मंत्री के रूप में मंजूरी दे दी है. Government ने बताया कि उनके पूर्ववर्ती की मौत अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में हो गई थी.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान के अनुसार, “उनकी योग्यताओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद, कुल 277 वोटों में से 237 वोट उनके पक्ष में पड़े, जबकि 15 वोट उनके खिलाफ थे. किसी ने भी वोटिंग से परहेज नहीं किया.”

केताबची ने ब्रिगेडियर जनरल अजीज नासिरजादेह की जगह ली है, जिनकी फरवरी में युद्ध की शुरुआत के दौरान अमेरिका-इजरायल के एक हमले में मौत हो गई थी. इसके बाद President मसूद पेजेशकियान ने ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न अल रेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया था.

ईरान के Governmentी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार, नए रक्षा मंत्री रक्षा उद्योग के एक अनुभवी अधिकारी हैं. वे ईरान के ‘एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन’ और ‘डिफेंस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन’ के प्रमुख रह चुके हैं, जहां उन्होंने मिसाइल तकनीक और हथियारों के उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों की देखरेख की है.

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल होने के कारण केताबची पर प्रतिबंध लगा रखे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में उन्हें ‘शहीद बाघेरी इंडस्ट्रियल ग्रुप’ से जुड़े होने के कारण अपनी सूची में शामिल किया था; यह समूह सॉलिड-प्रोपेलेंट बैलिस्टिक मिसाइलों को विकसित और निर्मित करता है.

रक्षा मंत्री का पद संभालने के साथ ही अखलाखी ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “अगर अमेरिकी दुश्मन ने कोई और गलत कदम उठाया, तो ईरानी राष्ट्र और इस्लाम के योद्धाओं की ओर से चौंकाने वाला और व्यापक जवाब मिलेगा. इसके क्षेत्रीय और वैश्विक परिणामों की पूरी जिम्मेदारी आतंकवादी अमेरिकी Government और उसके सहयोगियों की होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “12-दिवसीय युद्ध के बाद से, रक्षा क्षमताओं को इस हद तक बेहतर और अपडेट किया गया है कि इसने दुश्मन के आकलन और हिसाब-किताब को पूरी तरह बदल दिया है.”

–

केआर/

Share