सऊदी अरब के नजरां में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो की मौत

रियाद, 18 अक्टूबर . यमन के हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का कहना है कि उसका एक टोही हेलीकॉप्टर सऊदी अरब के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई है.
गठबंधन की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एएच-6आई टोही हेलीकॉप्टर दक्षिण-पश्चिमी नजरां क्षेत्र में एक “तकनीकी खराबी” के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
गठबंधन ने आगे कहा कि “इस घटना में चालक दल के दो अधिकारियों की जान चली गई.” वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने नजरां में सऊदी अरब के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. Saturday को हूती आर्म्ड फोर्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारिया ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी. Sunday तड़के हूती की ओर से एक और एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया गया है.
सारिया ने अपनी social media पोस्ट में बताया कि हमारे सशस्त्र बलों ने सऊदी दुश्मन के एक सशस्त्र ‘करार’ टोही विमान को मार गिराया. यह विमान होदेइदाह गवर्नरेट के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था. ये भी दावा किया कि हालिया तनाव शुरू होने के बाद से इस तरह का यह चौथा विमान है जिसे मार गिराया गया है, और यमनी हवाई क्षेत्र में इसके प्रवेश के बाद से यह सातवां विमान है.
इस बीच, सऊदी के नेतृत्व वाली सेनाओं का कहना है कि उन्होंने यमन के ताइज शहर के आसपास कई ठिकानों पर हमले किए हैं, ताकि हूती घेराबंदी को तोड़ा जा सके. यह शहर यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त Government और हूती लड़ाकों के बीच चल रहे युद्ध में एक नया मोर्चा बन गया है.
स्टेट मीडिया के हवाले से अल जजीरा ने बताया कि यमन की (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त Government से जुड़ी) सेनाओं का कहना है कि दक्षिणी प्रांत लाहिज में उनके आठ सैनिक मारे गए हैं. फेसबुक पर जारी एक बयान में, Government से जुड़े ‘तुर अल-बहाह’ सैन्य मोर्चे ने कहा कि ये “वीर” अल-मकतिराह मोर्चे पर हुई लड़ाई में शहीद हुए.
इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है. घोषणा के बाद, यमनी Governmentी सेनाओं ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिणी ताइज के अल-अकरूद इलाके में 12 हूती लड़ाकों को मार गिराया है.
–
केआर/


