‘पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे’, पिता के जाने पर छलका नीति मोहन का दर्द

Mumbai , 18 अक्टूबर . सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. पिता के जाने से नीति और उनका पूरा परिवार गहरे दुख में है. सिंगर ने social media पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.
उन्होंने लिखा कि भले ही उनके पिता अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, संस्कार, प्यार और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें हमेशा परिवार के साथ रहेंगी.
नीति मोहन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”बहुत दुख और भारी मन के साथ हम अपने प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर साझा कर रहे हैं. वह 15 अक्टूबर 2026 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए. वह एक प्यार करने वाले पति और पिता थे. हमारे लिए मार्गदर्शक और परिवार की ताकत थे. उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और बिना शर्त प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.”
उन्होंने आगे लिखा, ”भले ही वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें जिंदगी भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी. उनके जाने से हमारी जिंदगी में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. लेकिन उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे.”
नीति मोहन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं.
एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने ‘ओम शांति’ लिखकर श्रद्धांजलि दी.
वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने नीति के लिए प्यार और हिम्मत की कामना करते हुए लिखा, ‘नीति, तुम्हें और पूरे परिवार को हिम्मत मिले.’
वहीं उनके फैंस भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
बता दें कि बृज मोहन शर्मा Governmentी अधिकारी और लेखक थे. नीति और उनकी बहनें- शक्ति, मुक्ति और कृति उन्हें अपने परिवार का मार्गदर्शक और मजबूत आधार मानती थीं.
–
पीके/एएस


