Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, Government की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर . अमेरिका के कई शहरों में Sunday को राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी Government की नीतियों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन क‍िया. भारी संख्‍या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. जल्दी मतदान को प्रोत्साहन देने के लिए लुइसविले में ‘नो किंग्स’ रैलियां फिर से आयोजित की गईं.

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, Sunday को लॉस एंजिलिस, डैलस और अमेरिका के कई अन्य प्रमुख शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल हुए. ये प्रदर्शन पूर्व President डोनाल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों के विरोध में देशभर में आयोजित किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, लुइसविले में जल्द मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘नो किंग्स’ रैलियों का भी आयोजन किया गया.

Saturday दोपहर सेंट मैथ्यूज के फ्रैंकफोर्ट एवेन्यू पर आयोजित ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन में लोगों ने President डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान केंटुकियाना रेजिंग ग्रैनीज और ग्रंपी ग्रैम्पीज समूहों ने President डोनाल्ड ट्रंप के ख‍िलाफ गाने गाकर अपना विरोध दर्ज कराया.

मेहर न्‍यूज के अनुसार, इसी बीच ‘ट्रंप 2028’ का झंडा लिए डोनाल्ड ट्रंप का एक समर्थक अकेले ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच से होकर गुजरा. उस समय ट्रंप-विरोधी प्रदर्शनकारी फ्रैंकफोर्ट एवेन्यू के किनारे खड़े होकर विरोध कर रहे थे.

Saturday दोपहर सेंट मैथ्यूज के फ्रैंकफोर्ट एवेन्यू पर लोगों ने President डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन ‘नो किंग्स’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था. ‘नो किंग्स’ समूह ने Saturday को पूरे अमेरिका के शहरों और समुदायों में रैलियां आयोजित कीं. इनका मकसद लोगों को मध्यावधि चुनावों में जल्दी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना था.

‘नो किंग्स’ समूह की योजना पूरे अमेरिका में तीन हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की है. ‘नो किंग्स: वोट अर्ली’ नाम से आयोजित इन कार्यक्रमों को ‘गैर-पक्षपातपूर्ण’ बताया गया. हालांकि, ये कार्यक्रम ट्रंप के President कार्यकाल से नाराज लोगों की ओर से पिछले लगभग दो वर्षों से किए जा रहे ‘नो किंग्स’ मार्च और प्रदर्शनों की ही एक कड़ी हैं.

–

एवाई/एएस

Share