Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पाक‍िस्‍तान भूकंप: नाल क्षेत्र में पत्‍थर ग‍िरने से एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत, कई घरों को पहुंचा नुकसान

पाक‍िस्‍तान भूकंप: नाल क्षेत्र में पत्‍थर ग‍िरने से एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत, कई घरों को पहुंचा नुकसान

क्वेटा, 18 अक्टूबर . Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले और आसपास के इलाकों में Saturday को आए शक्‍त‍िशाली भूकंप से हुए नुकसान की खबर रव‍िवार को सामने आई. 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक‍ि कई पारंपरिक कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा.

अधिकारियों के मुताबिक, Saturday सुबह करीब 10:07 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों में शरण लेने लगे.

Pakistan मौसम विभाग (पीएमडी) के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र खुजदार से लगभग 48 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 25 किलोमीटर दर्ज की गई.

अधिकारियों ने बताया कि नाल क्षेत्र में पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिरने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. बताया गया कि बेसर इलाके के अनारी क्षेत्र में पास के पहाड़ से चट्टान टूटकर गिरी, जो वाध के निवासी अब्दुल रहीम को लगी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

लगातार महसूस हो रहे इन झटकों ने एक बार फिर यह दिखाया है कि Pakistan भूकंपों के लिहाज से काफी संवेदनशील देश है. Pakistan उस क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं, इसलिए यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है.

इससे पहले 27 जून को भी Pakistan में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, इसकी गहराई 75 किलोमीटर थी. उस समय कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे, लेकिन किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली थी.

वहीं, इसी साल अप्रैल में अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके Pakistan के इस्लामाबाद, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे. पीएमडी के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, उस भूकंप की गहराई 199 किलोमीटर थी और उसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई थी.

उस दौरान स्वात, हांगू, उत्तरी वजीरिस्तान और चितराल में भी झटके महसूस किए गए थे, जबकि रावलपिंडी के निवासियों ने भी कंपन महसूस होने की सूचना दी थी. हालांकि उस भूकंप में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली थी. रिपोर्ट के अनुसार, उसका केंद्र कोह हिंदूकुश क्षेत्र में स्थित था.

–

एवाई/एएस

Share