अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- ‘राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता’

New Delhi/चंडीगढ़, 18 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह जानकारी दी.
रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बिट्टू ने 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब स्वागत करता है.
बिट्टू ने कहा कि ऐसे समय में जब पंजाब नशीले पदार्थों की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, हमें अपने युवाओं और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निर्णायक कदम, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है.
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहा, “पंजाब में ‘आप’ Government ने अपना कार्यकाल पूरा होने से बहुत पहले ही अपना जनादेश खो दिया है.
साथ ही, उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अमित शाह का समर्थन करने की अपील की. बिट्टू ने लिखा, “मैं हर पंजाबी से अपील करता हूं कि वे अमित शाह का समर्थन करें और पंजाब को हमेशा के लिए नशा-मुक्त बनाने के हमारे साझा मिशन पर भरोसा रखें. आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और पंजाब के भविष्य को वापस पाने के लिए एकजुट हों.”
अमित शाह ऐसे समय में पंजाब जा रहे हैं, जब भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम जल्द आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य का दौरा कर सकती है. संभावनाएं हैं कि अपने पंजाब दौरे पर अमित शाह भाजपा को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं.
संभावनाएं यह भी हैं कि गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के मानसा का दौरा कर सकते हैं, जहां पिछले दिनों एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई थी. वे पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं. दो दिन पहले शाह ने पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे को लेकर राज्य Government पर सवाल उठाए थे.
उन्होंने दिरबा और मानसा की घटनाओं का जिक्र किया था. ‘एक्स’ पोस्ट में शाह ने कहा, “दिरबा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परविंदर के पिता ने आप Government और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.”
साथ ही, अमित शाह ने जानकारी दी थी कि गृह मंत्रालय पंजाब के दिरबा और मानसा की घटनाओं पर पंजाब Government से जवाब मांगेगा.
–
डीसीएच/


