पेरिस के अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले में यूपी के उत्पादों की धूम, वैश्विक बाजार पर नजर

Lucknow, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश Government ने वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की पहल की है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश का खाद्य प्रसंस्करण विभाग फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले ‘सियाल फेयर 2026’ में हिस्सा ले रहा है.
17 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में इंडिया पवेलियन के तहत प्रदेश के अनाज, जैविक खाद्य उत्पादों, स्नैक्स, फल-सब्जियों और फूड स्टार्टअप्स के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है. Government का जोर प्रदेश में तैयार खाद्य उत्पादों को वैश्विक खरीदारों और निवेशकों तक पहुंचाने के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और निर्यात की संभावनाएं बढ़ाने पर है. राज्य Government इसे किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मान रही है.
अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने बताया कि उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में प्रदेश का खाद्य प्रसंस्करण विभाग नए अवसरों की तलाश कर रहा है. पेरिस के अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले में प्रदेश की भागीदारी इसी प्रयास का हिस्सा है. यहां उत्तर प्रदेश में तैयार विभिन्न खाद्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर India की बढ़ती भागीदारी से उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिल रहा है. सियाल फेयर जैसे आयोजन प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की Government युवाओं, महिलाओं और किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रहा है. कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो सकता है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में निर्मित खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए Government विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं संचालित कर रही है. Government का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में तैयार शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और उत्कृष्ट खाद्य उत्पादों को दुनिया के अधिक से अधिक देशों के बाजारों तक पहुंचाना है. सियाल फेयर जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए नए कारोबारी अवसर खुलने और कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने की संभावनाएं हैं.
–
विकेटी/एसके


