Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अंतरराष्ट्रीय

बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास भीषण संघर्ष, हूती ठिकानों पर यमन की सेना ने बोला हमला

बाब अल मंदेब स्ट्रेट के पास भीषण संघर्ष, हूती ठिकानों पर यमन की सेना ने बोला हमला

बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास भीषण संघर्ष, हूती ठिकानों पर यमन की सेना ने बोला हमला

सना, 18 अक्टूबर . यमन के रणनीतिक ‘बाब अल-मंदेब स्ट्रेट’ के पास Sunday को भीषण लड़ाई छिड़ गई. Governmentी बलों ने इलाके में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर नए सिरे से हमला शुरू किया है. Governmentी सेना के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जायंट्स ब्रिगेड्स और नेशन शील्ड फोर्सेज की टुकड़ियों ने कई दिशाओं से आगे बढ़ते हुए जलडमरूमध्य तक पहुंचने वाले रास्तों पर स्थित हूती विद्रोहियों के अहम ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की.

अधिकारी के अनुसार, हूती लड़ाकों ने मजबूत किलेबंदी और खाइयों में मोर्चा संभालते हुए Governmentी बलों को रोकने की कोशिश की. इलाके में बिछाई गई बारूदी सुरंगों के व्यापक जाल के कारण Governmentी सैनिकों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया.

अधिकारी ने कहा, “इस इलाके में हमने अब तक की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक देखी है. हूती विद्रोहियों ने मजबूत मोर्चेबंदी कर रखी है और हमारी सेनाएं उनकी रक्षात्मक पंक्तियों को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं.”

उन्होंने बताया कि हूती विद्रोहियों ने Governmentी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल से नियंत्रित होने वाले प्रथम-व्यक्ति दृश्य (एफपीवी) कामिकाजे ड्रोन भी तैनात किए. इन ड्रोन को ‘शवाज’ के नाम से जाना जाता है.

अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग मारे गए या घायल हुए हैं. हालांकि, उन्होंने हताहतों की सटीक संख्या नहीं बताई.

लड़ाई जारी रहने के बीच सैन्य अभियान का नतीजा अभी स्पष्ट नहीं है. इलाके में किसी बड़े क्षेत्र पर कब्जे की भी पुष्टि नहीं हुई है. Governmentी बलों का यह ताजा हमला हूती विद्रोहियों की रक्षा पंक्तियों को तोड़ने के पिछले प्रयासों के बाद हुआ है.

बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य यमन को अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र से अलग करता है. यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. इस रास्ते से गुजरने वाले जहाज वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम हैं.

इस बीच, यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने Saturday को बताया कि उसने पिछले कुछ घंटों के दौरान रियाद और सऊदी अरब के पूर्वी तथा दक्षिणी क्षेत्रों के ऊपर चार ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. गठबंधन ने यमन के उत्तरी सादा प्रांत में दो बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को भी नष्ट करने की जानकारी दी.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी कई पोस्ट में गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने बताया कि गठबंधन बलों ने सऊदी अरब के विभिन्न हिस्सों में चार ड्रोन को रोककर नष्ट किया. हालांकि, उन्होंने ड्रोन के सटीक स्थानों और संभावित हताहतों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

अल-मालिकी ने यह भी कहा कि गठबंधन बलों ने यमन के सादा प्रांत में दो बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया.

ये घटनाक्रम हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आए हैं. हाल के दिनों में दोनों पक्षों की ओर से हमलों और सैन्य चेतावनियों का सिलसिला तेज हुआ है.

–

केआर/

Share