Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद-विधायक भी पहुंचे

हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद विधायक भी पहुंचे

हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद-विधायक भी पहुंचे

रामगढ़, 18 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए Sunday को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हजारों लोग पहुंचे. इनमें राज्य Government के कई मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. उन्होंने Chief Minister हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. स्वामी रामदेव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

Chief Minister और उनके परिवार ने उनके आगमन और संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया. नेमरा में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने Chief Minister और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस दौरान Chief Minister स्वयं आगंतुकों के स्वागत और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि शोक की इस घड़ी में गांव पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

Chief Minister ने नेमरा पहुंचे लोगों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने के लिए उनका आभार जताया. संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भी दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

76 वर्षीय रूपी सोरेन का निधन बीते 7 अक्टूबर को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था. वह हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं. करीब माह पहले वह हैदराबाद से इलाज कराकर लौटी थीं. 8 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया. Chief Minister हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी थी. इसके बाद से वह लगातार अपने पैतृक गांव में रहकर संथाली आदिवासी परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़े रस्म निभा रहे हैं.

–

एसएनसी/एसके

Share