Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर भाजपा नेता बोले-कांग्रेस करती है सिर्फ तुष्टीकरण

मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर भाजपा नेता बोले कांग्रेस करती है सिर्फ तुष्टीकरण

मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर भाजपा नेता बोले-कांग्रेस करती है सिर्फ तुष्टीकरण

New Delhi, 9 नवंबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

से बातचीत करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कांग्रेस पार्टी की हिंदू विरोधी सोच को सामने रखता है. कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि दीपावली के पावन त्योहार के दिन भी हिंदुओं की जनभावना का ख्याल रखने के बजाय वोट बैंक की राजनीति कर रही है.” भाजपा नेता ने कहा, “सोनिया गांधी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि बाबरी को देखकर उनके मन में पीड़ा हुई और उनके आंखों से आंसू निकले. बाटला हाउस के आतंकियों के लिए सोनिया गांधी रोई थीं.”

प्रदीप भंडारी ने कहा, “अब कांग्रेस अध्यक्ष दीपावली को ‘ईद ऑफ हैप्पीनेस’ कह रहे हैं. इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ तुष्टीकरण करती है. जब सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा गया था तो कांग्रेस पार्टी एक शब्द नहीं बोली थी और अभी तक राहुल गांधी भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या नहीं गए. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का डीएनए ही हिंदू विरोधी है. यह कांग्रेस के सांप्रदायिक राजनीति को भी दिखाता है.”

भाजपा नेता ने कहा, “जो सनातन और हिंदुओं का विरोध करता है, वह इस देश में सांप्रदायिक राजनीति को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है. इसीलिए देश की जनता कांग्रेस को विपक्ष में बैठाती है और आगे भी विपक्ष में ही बैठाएगी.”

बाबरी विध्वंस को लेकर सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “आतंकियों के मारे जाने पर सोनिया गांधी के रोने का लिखित दस्तावेज है. वह बाबरी मस्जिद नहीं थी. Supreme Court ने उसको विवादित ढांचा कहा था. उन्होंने कैसे उसको बाबरी मस्जिद का सर्टिफिकेट दे दिया. यह उनके मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है.”

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रतुल शाहदेव ने कहा, “अखिलेश यादव किस मुंह से राम मंदिर जा रहे हैं? उनके पिता के नेतृत्व वाली Government ने निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाई थी. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद हमारी Government ने ट्रस्ट बनाकर बहुत कम समय में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना दिया. 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हुए हैं. Samajwadi Party की Governmentों ने तो उन्हें टेंट में बैठाकर रखा था. अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम के दर्शन करने से पहले गंगा और सरयू में डुबकी लगानी चाहिए.”

–

एसडी/पीएम

Share