Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

मराठी और साउथ सिनेमा पर बोले योगेश सोहोनी, कहा- दक्षिण में फिल्म देखना कर्तव्य समझा जाता है

मराठी और साउथ सिनेमा पर बोले योगेश सोहोनी, कहा दक्षिण में फिल्म देखना कर्तव्य समझा जाता है

मराठी और साउथ सिनेमा पर बोले योगेश सोहोनी, कहा- दक्षिण में फिल्म देखना कर्तव्य समझा जाता है

Mumbai , 25 नवंबर . Actor योगेश सोहोनी ने मराठी सिनेमा और साउथ इंडियन फिल्मों को मिलने वाले ऑडियंस के सपोर्ट में फर्क को लेकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि साउथ इंडिया में ऑडियंस फिल्म को जिम्मेदारी के तौर पर देखती है.

Actor योगेश सोहोनी ने के साथ बातचीत में बताया कि साउथ इंडिया में ऑडियंस अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर एक जिम्मेदारी की भावना के साथ फिल्म देखने जाती है, जबकि बाकी जगहों पर फिल्म देखना ज्यादातर दोस्तों या पार्टनर के साथ एक सोशल आउटिंग जैसा होता है.

Actor ने कहा, “हमारे यहां क्या होता है कि फिल्म देखने के लिए लोग गर्लफ्रेंड या दोस्तों के साथ जाते हैं. यह एक तरह की टाइमपास वाली सोच है, लेकिन साउथ में सबसे बड़ा फर्क यह है कि वहां लोगों को लगता है कि फिल्म देखना उनका एक अहम कर्तव्य है. वे इसी सोच के साथ जाकर फिल्म देखते हैं. उन्हें लगता है कि यह उनका नैतिक उत्तरदायित्व है कि वे अपने कल्चर और स्टार को बढ़ाएं. वे इस सोच के साथ फिल्म देखने जाते हैं.”

हालांकि, Actor ने आगे बातचीत में यह भी माना कि जब मराठी इंडस्ट्री के दर्शकों के मन में इस तरह की भावना आएगी, तो वे भी आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा, “हां, जब मराठी ऑडियंस में भी इस तरह का अपनापन और जिम्मेदारी की भावना आ जाएगी, तो कोई भी हमसे मुकाबला नहीं कर पाएगा.”

योगेश सोहोनी मराठी सिनेमा के जाने-माने Actor हैं और इन दिनों वे बहुचर्चित मराठी डार्क थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘गोंधळ’ में नजर आ रहे हैं. संतोष दावखर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में योगेश सोहोनी के अलावा, किशोर कदम, इशिता देशमुख और निषाद भोईर जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. यह 99वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए India की आधिकारिक प्रविष्टि चुनी गई है.

13 नवंबर को यह फिल्म मराठी के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

–

एनएस/एएस

Share