Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बावुमा, गिल, जायसवाल और बुमराह की लंबी छलांग

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बावुमा, गिल, जायसवाल और बुमराह की लंबी छलांग

New Delhi, 25 नवंबर . आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग Wednesday को जारी की. बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा, भारतीय कप्तान शुभमन गिल और India के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बड़ा फायदा हुआ है.

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को एक स्थान का फायदा हुआ है. वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को एक स्थान का घाटा हुआ है. हेड चौथे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं.

India के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान की छलांग के साथ छठे और भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. वह आठवें स्थान पर हैं. India के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 5 स्थान की छलांग के साथ नौवें और अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह 2 स्थान के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन 10 स्थान की छलांग के साथ 16वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान की छलांग लगाते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

शीर्ष 10 गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर, India के जसप्रीत बुमराह तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे, इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन दो स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को दो-दो स्थान का नुकसान हुआ है. दोनों क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठे, दक्षिण अफ्रीका के सिमरोन हार्मर सातवें, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बौलेंड दो स्थान के नुकसान के साथ आठवें, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नौवें और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर हैं.

–

पीएके

Share