बीजेपी-बीजेडी गठबंधन की अटकलों को सरोज पाढ़ी ने दी हवा, दिव्यशंकर बोले- संभावना बहुत कम

भुवनेश्वर, 25 नवंबर . Odisha में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच एक बार फिर गठबंधन की अटकलों ने Political हलकों में चर्चा तेज कर दी है. इस मुद्दे पर बीजेपी नेता सरोज कुमार पाढ़ी और बीजेडी विधायक दिव्यशंकर मिश्रा ने अलग-अलग राय रखी है. एक तरफ जहां बीजेपी नेता ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया, वहीं बीजेडी विधायक ने इसे बहुत कम संभावना वाला बताया है.
बीजेपी नेता सरोज कुमार पाढ़ी ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी को यूं ही विश्व गुरु नहीं कहा जाता. उनके पास कुछ ऐसा है, जिसके कारण पूरा देश उनके सामने झुकता है. उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है. वह जो चाहते हैं, वही करते हैं. पीएम मोदी देश और लोगों के भले के लिए ही सोचते हैं. जो हिंदुस्तान के लिए अच्छा है और लोगों के लिए अच्छा है, वही वह चाहते हैं और वही करते हैं.
उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि राजनीति में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके बारे में कहा जा सके कि यह हो नहीं सकता. राजनीति में सब कुछ संभव है. पीएम मोदी से बड़ा कोई नहीं है. अगर बीजेडी को राजनीति में बने रहना है, तो उसे पीएम मोदी से हाथ मिलाना ही पड़ेगा, नहीं तो उसकी पार्टी ही नहीं रहेगी. ऐसे में गठबंधन हो सकता है.
सरोज पाढ़ी ने आगे कहा कि बीजेडी के लोग भी यही चाहते हैं कि उनका गठबंधन हो जाए और जो छह मंत्री हैं, उन्हें दे दिए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि यह सब कुछ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है.
वहीं, बीजेडी विधायक दिव्यशंकर मिश्रा ने बीजेपी-बीजेडी गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी कुछ भी अनुमान लगाना बहुत जल्दबाजी होगी. अगला आम चुनाव 2029 में होगा. उससे पहले जहां भी चुनाव होंगे, जैसे राज्य विधानसभाओं के चुनाव, वहां अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से समीकरण बनेंगे.
उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि पूरे देश में, युवाओं के बीच और हर वर्ग में केंद्र Government को लेकर लोगों की सोच बदल रही है. इसलिए आने वाले समय में दलों के बीच अलग-अलग तरह के प्रस्ताव सामने आएंगे. हालात के अनुसार Political समीकरण और गठबंधन बदलते रहेंगे. अपने राज्य के भले के लिए अलग-अलग दल केंद्रीय पार्टियों के साथ जुड़ भी सकते हैं.
दिव्यशंकर मिश्रा ने कहा कि बीजेडी पूरी तरह से एक क्षेत्रीय पार्टी है. राज्य के लोगों के हित के लिए पूर्व Chief Minister और बीजेडी प्रमुख नवीन Patnaयक हमेशा Odisha के मुद्दों के लिए लड़ते रहे हैं.
उन्होंने मौजूदा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सारे फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि ‘Odisha अस्मिता’ कहां गई? उनका कहना है कि अगर किसी ने सच में Odisha और ओडिया अस्मिता की रक्षा की है, तो वह नवीन Patnaयक ही हैं.
मिश्रा ने कहा कि अगर भविष्य में कोई समीकरण या गठबंधन बनता भी है, तो उसकी संभावना बहुत कम है. इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौजूदा बीजेपी Government अलोकप्रिय होती जा रही है, ऐसे में जो भी दल उसके साथ हाथ मिलाएगा, उसे भी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
–
पीआईएम/एबीएम


