2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने पेश किया विजन

New Delhi, 26 नवंबर . भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने Thursday को एक वर्चुअल प्रस्तुतीकरण के जरिए 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए India का विजन और प्रस्तावित रोडमैप अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने रखा.
India की नेशनल ओलंपिक कमेटी (एनओसी) की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा, सीईओ रघुराम अय्यर और आईओए एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन पीवी सिंधु ने यह प्रस्तुति दी. इस दौरान India से आईओसी सदस्य नीता अंबानी भी मौजूद रहीं.
इस प्रस्तुतीकरण में Ahmedabad की तैयारियों को शामिल किया गया, जिसमें खेल बुनियादी ढांचा और शहर, राज्य तथा केंद्र Government के अधिकारियों द्वारा आईओए को दिए जा रहे सहयोग के बारे में बताया गया. इसके अलावा इसमें बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने का India का अनुभव, प्रस्तावित स्थान विकास योजनाएं और इन खेलों के आयोजन के लिए दीर्घकालिक विजन को भी शामिल किया गया.
India के प्रस्तावित मेजबानी मॉडल के केंद्र में Ahmedabad है, चूंकि यह शहर 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, इसलिए विश्वस्तरीय खेल परिसरों और सहायक बुनियादी ढांचे का विकास, 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए India की तैयारियों का एक अहम हिस्सा माना गया है.
इस प्रस्तुतीकरण के जरिए कमीशन को प्रोजेक्ट लीडर्स से सीधे यह जानने का मौका मिला कि खेलों को लेकर उनका क्या विजन है. इससे क्या विरासत और प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. उनका प्रोजेक्ट स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास योजनाओं के साथ कैसे जुड़ा है. उनका वेन्यू मास्टरप्लान क्या है. उन्हें किस तरह का स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है और उनकी फंडिंग रणनीति क्या है.
इस बैठक में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी और केंद्र तथा Gujarat Government के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. यह प्रस्तुतीकरण लगभग आधे घंटे तक चला, जिसके बाद ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ और India के प्रतिनिधियों के बीच एक विस्तृत चर्चा हुई. India उन सात देशों में शामिल है जो इस समय आईओसी के साथ निरंतर संवाद के चरण में हैं. उम्मीद है कि मार्च 2027 में यह प्रक्रिया रणनीतिक संवाद के चरण में पहुंच जाएगी.
–
आरएसजी/वीसी


