Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप: दूसरे दिन भी सर्विसेज और उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप: दूसरे दिन भी सर्विसेज और उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

Mumbai , 26 नवंबर . मलाड के आईएनएस हमला में चल रही पहली यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेज और उत्तर प्रदेश ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. प्रतियोगिता के दूसरे दिन इन दोनों टीमों ने अपने पदकों की संख्या में दो और टीम खिताब जोड़ लिए हैं.

सर्विसेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘ग्रेड 8 आउट-एज’ कैटेगरी में चैंपियनशिप जीती, जबकि उत्तर प्रदेश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए ‘ग्रेड 8 इन-एज’ सेक्शन में पहला स्थान हासिल किया. ‘आउट-एज’ कैटेगरी में सर्विसेज ने शानदार टीम प्रदर्शन किया और 184.634 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल जीता. पश्चिम बंगाल ने सर्विसेज को कड़ी टक्कर दी और 175.400 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश 173.634 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

सर्विसेज के जिम्नास्ट सुमित सिंह ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए 62.433 अंकों के साथ ‘ऑल-अराउंड’ खिताब जीता. उत्तर प्रदेश के संचित श्रीवास्तव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और 62.401 अंकों के साथ उनसे केवल 0.032 अंक पीछे रहे. सर्विसेज के जसविन ने 62.301 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

‘अपैरेटस (उपकरण) फाइनल’ में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन किया. संचित श्रीवास्तव ने अपनी कुशलता और तकनीकी सटीकता दिखाते हुए ‘फ्लोर एक्सरसाइज’ और ‘पैरेलल बार्स’ में गोल्ड मेडल जीता. Maharashtra के गौरंग हलदानकर ने ‘स्टिल रिंग्स’ में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि ध्वजी शाह ने वॉल्ट में जीत दर्ज की. सर्विसेज के जसविन ने पोमेल हॉर्स पर अपना कौशल दिखाया, और मणिपुर के मो. मुख्तदिर अलीबख्श ने ‘हॉरिजॉन्टल बार’ पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की.

‘इन-एज’ टीम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन भी शानदार रहा. उन्होंने सभी उपकरणों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 186.535 अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम किया. सर्विसेज ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए 182.765 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि Maharashtra 177.667 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा. उत्तर प्रदेश के अर्पित प्रजापति ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए 64.534 अंकों के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. सर्विसेज के बीरेंद्र पात्रा ने 63.466 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि Maharashtra के श्रीहान वलिम्बे 63.099 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

प्रजापति ने ‘अपैरेटस फाइनल’ में बेहतरीन फॉर्म दिखाया और पोमेल हॉर्स तथा वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया. उनके उत्तर प्रदेश के साथी खिलाड़ी अनुभव सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘पैरेलल बार्स’ और ‘हॉरिजॉन्टल बार’ के खिताब अपने नाम किए. Odisha के ओम साहू ने ‘फ्लोर एक्सरसाइज’ में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि मणिपुर के डायमंड कामेई ने ‘स्टिल रिंग्स’ में बाजी मारी. पुरुषों की प्रतियोगिता 26 नवंबर को आईएनएस हमला में समाप्त होगी, जिसके बाद 27 नवंबर को सीनियर और जूनियर पुरुष वर्ग के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे. महिलाओं की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 28 से 30 नवंबर तक होगी.

–

एसएम/एएस

Share