Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले-‘एमएमडीआर संशोधन वापस होने तक सदन से सड़क तक विरोध करेंगे’

झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले ‘एमएमडीआर संशोधन वापस होने तक सदन से सड़क तक विरोध करेंगे’

Jharkhand के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले-‘एमएमडीआर संशोधन वापस होने तक सदन से सड़क तक विरोध करेंगे’

रांची, 26 नवंबर . Jharkhand के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र Government के खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर) में संशोधन का विरोध करते हुए कहा है कि राज्य के अधिकारों को छीनने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि खान-खनिज अधिनियम संशोधन 2026 वापस होने तक राज्य Government सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी.

उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी और उससे जुड़े सेस के आधार पर खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां संचालित होती हैं. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाते हैं. यह किसी Government की कृपा नहीं, बल्कि खनन प्रभावित लोगों और राज्य का अधिकार है.

भाजपा की ओर से डीएमएफटी और सेस को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रदूषित हवा और पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे क्षेत्रों में विकास के लिए डीएमएफटी की राशि का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में आनुपातिक रूप से विकास गतिविधियां आगे बढ़ाई जाती हैं.

मंत्री ने एमएमडीआर संशोधन से राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि यदि राज्य को इतनी बड़ी राशि का नुकसान होता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों और विकास योजनाओं पर पड़ेगा. उनके मुताबिक, इससे मंईयां सम्मान योजना, मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी, सर्वजन पेंशन योजना और पत्रकारों के लिए शुरू की गई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं.

योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य Government की चिंता राजस्व के नुकसान तक सीमित नहीं है. इसका असर विकास की गति और समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचने वाली योजनाओं पर भी पड़ सकता है. उन्होंने केंद्र Government से खान-खनिज अधिनियम संशोधन 2026 वापस लेने की मांग दोहराई.

–

एसएनसी/पीएम

Share