Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

सरकार युवाओं से डर रही है, संविधान दिवस पर प्रकाश राज ने उठाए सवाल

Government युवाओं से डर रही है, संविधान दिवस पर प्रकाश राज ने उठाए सवाल

नागपुर, 26 नवंबर . संविधान दिवस के मौके पर Actor प्रकाश राज ने अपने विचार साझा किए. मीडिया के साथ बातचीत में Actor ने कहा कि इस समय India का जो हाल उसे देखकर लगता है कि हमें संविधान को बचाने की जरूरत है.

Actor ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज संविधान दिवस है और पूरा देश इसे बड़ी धूमधाम से मना रहा है, लेकिन असली हालत ये है कि हमें संविधान को बचाने की जरूरत है. इस Government की वजह से पूरे देश में ऐसे हालात बन गए हैं. देखिए, हर जगह लोग संविधान बचाओ के नारे लगा रहे हैं.”

सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक को लेकर उन्होंने कहा, “आजकल कई लोगों को रोका जा रहा है. लोगों को फ्लाइट के अंदर से भी पकड़कर लाया जा रहा है. उन्हें बचाने के लिए हम सबको एक साथ आना होगा और बातचीत करनी होगी. असल बात ये है कि उन्हें हमारे युवाओं और बच्चों से डर लग रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “इस देश में बहुत सारे विषयों पर आवाज उठाई जा रही है. इस देश में बहुत शोर है. हमें उन छात्रों के बारे में सोचना होगा जो आवाज उठा रहे हैं. हम शोर को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर हम इसे और ज्यादा दबाएंगे तो शोर और बढ़ता जाएगा. social media पर भी कंट्रोल किया जा रहा है. आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. उनका मकसद शांतिपूर्ण विरोध को दबाना है और ये चलता रहेगा.”

Actor का कहना है कि आज का युवा जागरूक है और वह अपने हितों और देश के हित के लिए ही आवाज उठा रहा है. उन्होंने कहा, “देखिए, आज युवा किन मुद्दों पर बात कर रहे हैं? वो शिक्षा व्यवस्था, स्कूल, अस्पताल, पेपर लीक, रोजगार, महंगाई, खुदरा कीमतों की बात कर रहे हैं.”

–

एनएस/एएस

Share