गुजरात के नेताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संवैधानिक मूल्यों पर चलने का लिया संकल्प

गांधीनगर, 26 नवंबर . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल और उपChief Minister हर्ष संघवी ने Thursday को ‘संविधान गौरव दिवस’ पर नागरिकों को बधाई दी. उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और राष्ट्र-निर्माण के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया.
एक्स पर अपने संदेश में पटेल ने कहा कि संविधान, जिसे उन्होंने “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा” बताया – हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान की गारंटी देता है.
उन्होंने कहा, “संविधान दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारा संविधान, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है, देश के हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्रदान करता है.”
संविधान के मुख्य निर्माता और India रत्न से सम्मानित डॉ. अंबेडकर तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उनके योगदान के लिए पूरा देश उनका सदैव सम्मान करेगा. उन्होंने नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया.
Chief Minister ने ‘संविधान दिवस’ पर Prime Minister Narendra Modi के एक लेख की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव और देश के निर्माण की यात्रा में एक मार्गदर्शक बताया है.
उन्होंने कहा, “Prime Minister के लेख में हमारे संविधान और संविधान सभा की विशिष्टता, संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रयासों तथा सामाजिक और आर्थिक न्याय को बढ़ावा देने की बातों पर प्रकाश डाला गया है.”
संघवी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत उन मूल्यों में निहित है, जो हमारे संविधान में शामिल हैं. उन्होंने कहा, “हमारा संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपनाते हुए हर नागरिक को न केवल उनके अधिकारों के प्रति बल्कि राष्ट्र के प्रति और उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है.”
डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए हर्ष संघवी ने उनकी दूरदर्शिता, असाधारण विद्वता और अथक प्रयासों को श्रेय दिया, जिनकी बदौलत देश को एक ऐसा संविधान मिला, जो इसकी विविधता को एक सूत्र में पिरोता है और हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्रदान करता है.
उन्होंने कहा, “संविधान ने एक ऐसा ढांचा तैयार किया है, जो India की विविध आबादी को एकता के सूत्र में बांधता है और सभी के लिए समान अवसरों और सम्मान का मार्ग प्रशस्त करता है.”
उपChief Minister ने संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के प्रति फिर से प्रतिबद्ध होने का आह्वान करते हुए नागरिकों से एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और मजबूत India के निर्माण में योगदान देने की अपील की.
संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है. यह दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है. साल 2015 से इसे आधिकारिक तौर पर मनाया जाने लगा है.
संविधान दिवस पर लिखे अपने एक लेख में Prime Minister मोदी ने कहा कि संविधान को केवल संसद और अदालतों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे नागरिकों खासकर युवाओं की सामूहिक चेतना का एक अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए.
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और उन अन्य सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने संविधान को तैयार करने में अपना योगदान दिया था.
उन्होंने ‘Prime Minister आवास योजना’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘आयुष्मान भारत’, ‘मुद्रा’ और ‘पीएम-स्वनिधि’ जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों ने गरिमा, समानता और आर्थिक न्याय जैसे संवैधानिक आदर्शों को आगे बढ़ाने में मदद की है.
उन्होंने अवसरों का विस्तार करने और समावेश को बढ़ावा देने में यूपीआई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका का भी उल्लेख किया. इन आयोजनों का उद्देश्य संविधान, इसके निर्माण और इसके मूल सिद्धांतों के बारे में जागरूकता फैलाना है. इसके साथ ही ये आयोजन नागरिकों विशेषकर युवाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
–
डीके/पीएम


